नये पुल के बावजूद बरसात में नहीं मिली आवागमन की सुविधा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Aug 2018 8:51 AM (IST)
विज्ञापन

एप्रोच रोड नहीं बनने से परेशानी किसी भी नदी में पुल बनने से लोगों की आशा होती है कि बरसात में आवागमन की सुविधा होगी. क्योंकि, बरसात में नदी में पानी बढ़ने से आवागमन में काफी कठिनाई होती है. आवागमन की सुविधा के लिए नये पुल बनने के बाद भी लोगों को कठिनाई का सामना […]
विज्ञापन
एप्रोच रोड नहीं बनने से परेशानी
किसी भी नदी में पुल बनने से लोगों की आशा होती है कि बरसात में आवागमन की सुविधा होगी. क्योंकि, बरसात में नदी में पानी बढ़ने से आवागमन में काफी कठिनाई होती है. आवागमन की सुविधा के लिए नये पुल बनने के बाद भी लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. मधेपुरा, भागलपुर, सहरसा, दाउदनगर, नासरीगंज, दरभंगा सहित अन्य इलाकों में नये पुल तो बन गये, लेकिन एप्रोच रोड नहीं बनने से समस्या जस की तस है. तीन साल पहले बना विजय घाट पुल पर एप्रोच रोड नहीं बनने से लोगों को इसका फायदा नहीं हो रहा है.
दाउदनगर-नासरीगंज पुल बनने के बाद भी एप्रोच रोड नहीं होने से आवागमन बाधित है. एप्रोच रोड के लिए जमीन नहीं मिलने से मामला अटका पड़ा है. पुल बनने के बावजूद बरसात में उसका फायदा लोगों को नहीं मिल रहा है. नदी को पार करने के लिए नाव का सहारा लिया जा रहा है. इसके अलावापटना, औरंगाबाद, सीतामढ़ी, खगड़िया, लखीसराय में पथ निर्माण व रोहतास, अरवल मुजफ्फरपुर, बेतिया, वैशाली, भागलपुर, कटिहार, समस्तीपुर, बेगूसराय में ग्रामीण कार्य विभाग की सड़कों पर पुल तो बन कर तैयार हैं. लेकिन, एप्रोच रोड नहीं होने से इसका उपयोग नहीं हो रहा है.
जमीन नहीं मिलने के कारण अटका पड़ा है काम
जमीन नहीं मिलने के कारण पुल के दोनों ओर एप्रोच रोड काकाम अटका पड़ा है. तीन साल पहले विजय घाट पुल का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उद्घाटन कर चुके हैं. वह अब तक पूरी तरह से व्यवहार में नहीं आया है. पुल के चालू होने पर भागलपुर जिले व कोसी के लोगों को इसका लाभ मिलता. औरंगाबाद में बारुण-दाउदनगर सड़क में पिछले दो साल से मात्र 0़ 68 एकड़ जमीन की वजह से एप्रोच रोड बनाने का काम अटका पड़ा है. खगड़िया जिले के अलौली-शहरबन्नी मार्ग में फुलतोड़ा घाट में अलौली तरफ से जमीन नहीं मिलने से एप्रोच रोड नहीं बना है. पटना जिले में खुसरुपुर-नगरनौसा सड़क पर निर्मित पुल के एप्रोच रोड बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया में है.
मुजफ्फरपुर में मीनापुर प्रखंड में बूढ़ी गंडक नदी पर कोदरिया घाट पर एप्रोच रोड बनाने के लिए लीज पर जमीन लेने की प्रक्रिया जारी है. दादउनगर-नासरीगंज के बीच निर्मित पुल में रोहतास में एप्रोच रोड के लिए लगभग 44 एकड़ व औरंगाबाद में लगभग दो एकड़ जमीन की आवश्यकता है. पुल निर्माण निगम के सूत्रों ने बताया कि इस साल 19 पुलों के एप्रोच रोड बनाने का लक्ष्य है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




