बिहार में फिलहाल सूखे की स्थिति नहीं, जारी रहेंगी सुविधाएं

Updated at : 01 Aug 2018 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में फिलहाल सूखे की स्थिति नहीं, जारी रहेंगी सुविधाएं

-बारिश के बाद राहत. मुख्यमंत्री ने वीिडयो कॉन्फ्रेिसंग कर समीक्षा कीपटना : मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कहा कि बिहार में फिलहाल सूखे की स्थिति नहीं है. पटना सहित पांच जिलों में जरूर अब भी बारिश कम हुई है. शेष जिलों में हालात संतोषजनक हैं. मौसम विभाग का हवाला देते हुए मुख्य सचिव ने कहा […]

विज्ञापन

-बारिश के बाद राहत. मुख्यमंत्री ने वीिडयो कॉन्फ्रेिसंग कर समीक्षा की
पटना : मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कहा कि बिहार में फिलहाल सूखे की स्थिति नहीं है. पटना सहित पांच जिलों में जरूर अब भी बारिश कम हुई है. शेष जिलों में हालात संतोषजनक हैं. मौसम विभाग का हवाला देते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि छह-सात अगस्त तक इसी तरह बारिश होने की संभावना जतायी गयी है. पूरे प्रदेश की बात करें तो 50% से अधिक रोपनी हो चुकी है. बिचड़ा का अाच्छादन 97% से ज्यादा हो चुका है. फिर भी सरकार ने तय किया है कि किसानों को मिलने वाली सुविधाओं में कोई कटौती नहीं की गयी है.

डीजल अनुदान में बढ़ोतरी से लेकर बिजली दरों में मिलने वाली छूट अभी मिलती रहेगी. फसल सहायता योजना में आवेदन करने की तिथि बढ़ा कर 31 अगस्त कर दी गयी है. मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश के सभी डीएम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सूखा और बाढ़ की समीक्षा की. इसके बाद मुख्य सचिव दीपक कुमार सचिवालय सभागार में पत्रकारों से रू-ब-रू हुए.
फसल सहायता योजना में आवेदन तिथि 31 अगस्त तक बढ़ायी गयी
धान की रोपनी में आयी तेजी
10-11 अगस्त को फिर से समीक्षाकी जायेगी
हर शुक्रवार को होती रहेगी क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक
सरकार का िनर्णय : ये जारी रहेंगी सुविधाएं
डीजल अनुदान में Rs 10 प्रति लीटर की वृद्धि
सिंचाई के लिए बिजली दरों में 21 पैसेकी कटौती
फसल सहायता योजना में तेजी लानेका दिया गया िनर्देश
मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के बाद मीिडया को जानकारी देते मुख्य सचिव दीपक कुमार.
पांच िजलों में संकट : सारण, सीवान, वैशाली सहरसा व मुजफ्फरपुर में विशेष निगरानी
सारण सहित पांच जिलों में बारिश कम हुई है. इसको लेकर सरकार इन जिलों पर विशेष निगरानी कर रही है. मुख्य सचिव दीपक कुमार ने बताया कि सारण, सीवान, वैशाली सहरसा व मुजफ्फरपुर में औसतन काफी कम बारिश हुई है. सारण में 55, सीवान 49, वैशाली में 65, मुजफ्फरपुर में 50 व सहरसा में 66 फीसदी सामान्य से कम बारिश हुई है. इस कारण इन जिलों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है. हालांकि, अगले एक हफ्ते में तेज बारिश की संभावना जतायी गयी है. इससे हालात में सुधार की उम्मीद है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन