अब एसडीओ के कैरियर का आधार बनेगा पीडीएस का संचालन : सीएम

पटना : जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) के संचालन में अनुमंडल पदाधिकारियों (एसडीओ) की बड़ी भूमिका है. उनका वार्षिक गोपनीय अभियुक्ति (एसीआर) का आधार जनवितरण प्रणाली के काम पर निर्धारित होगा. उक्त बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहीं. वे मंगलवार को खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा नये राशन कार्ड व दुकान का लाइसेंस निर्गत किये जाने […]
पटना : जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) के संचालन में अनुमंडल पदाधिकारियों (एसडीओ) की बड़ी भूमिका है. उनका वार्षिक गोपनीय अभियुक्ति (एसीआर) का आधार जनवितरण प्रणाली के काम पर निर्धारित होगा. उक्त बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहीं. वे मंगलवार को खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा नये राशन कार्ड व दुकान का लाइसेंस निर्गत किये जाने और 39 करोड़ से बनने वाले 34 जिला आपूर्ति शृंखला प्रबंधन केंद्रों के शिलान्यास के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.
मुख्यमंत्री ने कहा कि पीडीएस में दिलचस्पी नहीं लेनेवाले अधिकारियों का कैरियर इससे प्रभावित होगा. उन्होंने मुख्य सचिव दीपक कुमार से अनुमंडल पदाधिकारियों के काम की समीक्षा करने का निर्देश दिया. इससे एसडीओ पीडीएस के सभी मामलों में और जिम्मेदारी से काम करेंगे. यह व्यवस्था और बेहतर होगी. सीएम ने कहा कि कोई भी जरूरतमंद राशन कार्ड से वंचित नहीं होना चाहिए. जो हकदार नहीं हैं उसका राशन कार्ड कैंसिल किया जाये.
लेकिन, यह काम पूरी जांच पड़ताल के बाद होनी चाहिए. अन्यथा बाद में पता चलेगा कि जिसका कैंसिल किया गया उसे आवश्यकता है. जनवितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए नयी तकनीक का उपयोग करने से परहेज नहीं करना चाहिए. मुख्यमंत्री ने अपने हाथ से लाभुकों को नये राशन कार्ड व दुकानदार को दुकानों के लाइसेंस दिये. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू करने वाला बिहार पहला राज्य बना. फरवरी 2014 में इस कानून को लागू किया गया. इसमें 85 फीसदी गांव व 74 फीसदी शहरी क्षेत्रों में लोगों को लाभ मिला. तीन लाख 36 हजार नये राशन कार्ड व 3570 दुकानों को लाइसेंस दिये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




