बिहार : मनेर में सनकी पति ने पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला, आरोपित पति गिरफ्तार

मनेर : थाना क्षेत्र के लोदीपुर गोपालपुर में सनकी पति ने पत्नी को बंद कमरे में बांध कर लाठी, डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर भेज दिया. मृतक के परिजन ने ससुराल वालों पर पति […]
मनेर : थाना क्षेत्र के लोदीपुर गोपालपुर में सनकी पति ने पत्नी को बंद कमरे में बांध कर लाठी, डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर भेज दिया.
मृतक के परिजन ने ससुराल वालों पर पति समेत पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है. 28 वर्षीया मृतका पूजा देवी के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मनेर थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने आरोपित पति राजेश कुमार को गिरफ्तार कर थाने ले आयी है. साथ ही सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मनेर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




