पटना : महिलाओं के मामले में केंद्र और राज्य गंभीर : अरुण

Published at :27 Jul 2018 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : महिलाओं के मामले में केंद्र  और राज्य गंभीर : अरुण

पटना : विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक अरण कुमार सिन्हा ने कहा है कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सीबीआई जांच की अनुशंसा एवं केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा लोकसभा में भी इस मामले को सीबीआई जांच की बात करना केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के […]

विज्ञापन
पटना : विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक अरण कुमार सिन्हा ने कहा है कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सीबीआई जांच की अनुशंसा एवं केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा लोकसभा में भी इस मामले को सीबीआई जांच की बात करना केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के मामले पर उनकी गंभीरता को दर्शाता है. सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार की गंभीरता ही थी कि इस मामले का उजागर हुआ एवं कई संलिप्त आज जेल में हैं.
सिन्हा ने कहा कि राज्य में वर्ष 2005 से पहले वह समय था जहां कई जघन्य अपराध जैसे डकैती, हत्या, बलात्कार एवं अपहरण खुले आम एवं रोज होते रहते थे. पुलिस थाने में एफआईआर तक नहीं होती थी. बिहार के इसी दुर्दशा के कारण राजद सरकार को जनता ने नकार दिया था. सिन्हा ने कहा कि विपक्ष के नेता इस गंभीर मामले पर घिनौनी राजनीति करने में लगे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन