पटना : दलित महिला के मामले में होगी कार्रवाई : बिजेंद्र
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : विधान परिषद में प्रभारी मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि सहरसा में दलित महिला के साथ हुई मारपीट मामले में दोषी लोगों पर शीघ्र कार्रवाई होगी. लोजपा की नूतन सिंह द्वारा शून्यकाल में स्थानीय विधायक के परिजनों द्वारा दलित महिला के साथ मारपीट किये जाने का मामला लाये जाने पर मंत्री ने […]
विज्ञापन
पटना : विधान परिषद में प्रभारी मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि सहरसा में दलित महिला के साथ हुई मारपीट मामले में दोषी लोगों पर शीघ्र कार्रवाई होगी. लोजपा की नूतन सिंह द्वारा शून्यकाल में स्थानीय विधायक के परिजनों द्वारा दलित महिला के साथ मारपीट किये जाने का मामला लाये जाने पर मंत्री ने आश्वासन दिया.
वहीं, विधान परिषद में खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री मदन सहनी ने कहा कि जन वितरण दुकान में राशन कालाबाजारी करने वालों पर कार्रवाई होगी. सुबोध कुमार के तारांकित सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि वैशाली जिले में राज्य खाद्य निगम के गोदाम व राशन दुकानों का निरीक्षण जब वह चाहें उनके साथ जाकर किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










