अविश्वास प्रस्ताव खारिज सुनील राय बने रहेंगे प्रमुख

दानापुर : प्रखंड प्रमुख सुनील राय पर लगा अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया है. बताया जाता है कि 19 जुलाई को सात समिति सदस्यों ने कासीमचक पंचायत समिति सदस्य उमेश प्रसाद राय के नेतृत्व में प्रखंड प्रमुख पर अविश्वास प्रस्ताव लाया था. बुधवार को प्रखंड कार्यालय परिसर डीसीएलआर न्यायालय भवन में अविश्वास प्रस्ताव पर विचार […]
दानापुर : प्रखंड प्रमुख सुनील राय पर लगा अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया है. बताया जाता है कि 19 जुलाई को सात समिति सदस्यों ने कासीमचक पंचायत समिति सदस्य उमेश प्रसाद राय के नेतृत्व में प्रखंड प्रमुख पर अविश्वास प्रस्ताव लाया था.
बुधवार को प्रखंड कार्यालय परिसर डीसीएलआर न्यायालय भवन में अविश्वास प्रस्ताव पर विचार व मत विभाजन के लिए बैठक बुलायी गयी थी, जिसमें प्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख सहित मात्र एक समिति सदस्य ही उपस्थित हुए, विपक्ष से कोई नहीं आया.
निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ ने बताया कि मत विभाजन के लिए 10 समिति सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है, जबकि मात्र तीन समिति सदस्य ही मौजूद थे. प्रमुख सुनील राय ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव के लिए विपक्ष से कोई उपस्थित नहीं हुआ. इस कारण अविश्वास प्रस्ताव खारिज कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










