बिहार के सभी सरकारी अस्पतालों में लगेगा ऑनलाइन नंबर
Updated at : 22 Jul 2018 4:30 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : अब बिहार के सभी सरकारी अस्पतालों के ओपीडी में इलाज करानेवाले मरीज ऑनलाइन नंबर लगाकर भी डॉक्टर से मिल सकेंगे. इससे मरीजों को अस्पताल जाकर लाइन में खड़े होने की परेशानी और अनावश्यक धक्का-मुक्की से मुक्ति मिलेगी. इसके साथ ही एएनएम का रजिस्ट्रेशन भी ऑनलाइन होगा. इससे दूसरे राज्य की एएनएम को बिहार […]
विज्ञापन
पटना : अब बिहार के सभी सरकारी अस्पतालों के ओपीडी में इलाज करानेवाले मरीज ऑनलाइन नंबर लगाकर भी डॉक्टर से मिल सकेंगे. इससे मरीजों को अस्पताल जाकर लाइन में खड़े होने की परेशानी और अनावश्यक धक्का-मुक्की से मुक्ति मिलेगी. इसके साथ ही एएनएम का रजिस्ट्रेशन भी ऑनलाइन होगा.
इससे दूसरे राज्य की एएनएम को बिहार आने में आसानी हो सकेगी. यह जानकारी प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दी. उन्होंने कहा कि ये सुविधाएं अगले दो महीने में उपलब्ध करवा दी जायेंगी. वे शनिवार को राज्य स्वास्थ्य समिति में आयोजित एक कार्यक्रम में एक मोबाइल एप स्वास्थ्य सेवा दर्पण का लोकार्पण करने के बाद बोल रहे थे.
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में बुनियादी सुधार के लिए गुणवत्ता सुनिश्चित की जायेगी. प्रामाणिक आंकड़ों के आधार पर नियमित रूप से समीक्षा की जायेगी. नया मोबाइल एप स्वास्थ्य सेवा दर्पण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने, जरूरतमंदों तक सेवा को पहुंचाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने में निर्णायक भूमिका निभायेगा.
एप से मिलेंगी कई जानकारियां
विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने कहा कि राज्य के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाओं और औषधियों की उपलब्धता, उपकरणों की स्थिति, गुणवत्ता मानकों का अनुपालन, संक्रमण रोकथाम, रिपोर्टिंग आदि पहलुओं पर किसी भी समय इस एप से जानकारी मिल सकेगी. यह एप प्राथमिक स्तर से राज्य स्तर तक के अस्पतालों का डाटा उपलब्ध करवायेगा. इसका डाटा इंटरनेट के बिना भी देखा जा सकेगा.
ये रहे मौजूद : इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार, कार्यपालक निदेशक-सह-विशेष सचिव लोकेश कुमार सिंह, राज्य स्वास्थ्य समिति के प्रबंध निदेशक संजय कुमार सिंह, चीफ ऑफ पार्टी, केयर इंडिया तकनीकी सहायता ईकाई-सह-निदेशक एसआरयू डॉ हेमंत कुमार शाह, बीएमएसआईसीएल, खालिद अहमद सहित राज्य स्वास्थ्य समिति के प्रशासी व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




