पटना : तेजस्वी यादव को अच्छे लगने लगे हैं राजनीति के हर दाग : संजय सिंह

Updated at : 17 Jul 2018 7:33 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : तेजस्वी यादव को अच्छे लगने लगे हैं राजनीति के हर दाग : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव को राजनीति के हर दाग अच्छे लगने लगे हैं. वह लोकलाज की राजनीति को छोड़ रहे हैं. राजद में चाहे वह दाग शहाबुद्दीन के रूप में हो या फिर राजवल्लभ यादव के रूप में हो सभी […]

विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव को राजनीति के हर दाग अच्छे लगने लगे हैं. वह लोकलाज की राजनीति को छोड़ रहे हैं. राजद में चाहे वह दाग शहाबुद्दीन के रूप में हो या फिर राजवल्लभ यादव के रूप में हो सभी उनको अच्छे और सच्चे लगने लगे हैं.
अब तो जदयू से निकाले गये लोग को भी वह अपने डस्टबिन में रखने लगे हैं. तेजस्वी यादव को याद रखना चाहिए कि कचरा-कचरा ही होता है. उस पर इत्र डाल कर खुशबूदार नहीं बनाया जा सकता है. कचरे से गंध ही फैलेगा. राजद के लोगों की वैचारिक दरिद्रता है कि वह पब्लिक प्लेटफॉर्म पर आकर जनहित की बात करते हैं. चाहे वह शिवानंद तिवारी हों, जगदानंद सिंह, डॉ रामचंद्र पूर्वे और अब्दुल बारी सिद्दीकी जैसे नेता.
ये लोग सार्वजनिक मंच पर वैचारिक भाषण नहीं दें. नहीं तो पब्लिक सब जानती है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी नीतियों से कभी समझौता नहीं किया. भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करते रहे हैं. इसके बावजूद लालू-राबड़ी परिवार ने भ्रष्टाचार का दामन नहीं छोड़ा. मिट्टी घोटाला जैसे कृत्य को अंजाम दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन