कांग्रेस के संगठन महासचिव अशोक गहलोत ने साधा निशाना, कहा, स्वागत में खर्च होने वाला पैसा कहां से आया
Updated at : 13 Jul 2018 5:44 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पटना के सदाकत आश्रम पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव अशोक गहलोत ने भाजपा नेताओं से सवाल किया है कि अमित शाह के स्वागत में खर्च होने वाला पैसा कहां से आया? उन्होंने कहा कि पूरा पटना पोस्टर से पटा है. पीएम भी आते हैं तो इतना पोस्टर नहीं लगता. ईमानदारी […]
विज्ञापन
पटना : पटना के सदाकत आश्रम पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव अशोक गहलोत ने भाजपा नेताओं से सवाल किया है कि अमित शाह के स्वागत में खर्च होने वाला पैसा कहां से आया?
उन्होंने कहा कि पूरा पटना पोस्टर से पटा है. पीएम भी आते हैं तो इतना पोस्टर नहीं लगता. ईमानदारी का चोला पहनने वाली भाजपा के नेताओं का इसका जवाब देना चाहिये. वे गुरुवार को सदाकत आश्रम में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.
अशोक गहलोत ने नीतीश कुमार के बारे में कहा कि वे रातोंरात जाकर सांप्रदायिक ताकतों के साथ बैठ गये. उन्होंने गलत निर्णय लिया है. इसका उनको एक दिन पछतावा होगा. सबको पता है कि नीतीश कुमार भाजपा के साथ सहज नहीं हैं.
मोदी और शाह की जोड़ी देश के लिए खतरनाक: अशोक गहलोत मोदी सरकार पर भी जमकर बरसे. अशोक गहलोत ने कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी देश के
लिए खतरनाक है. इस जोड़ी को बीजेपी के लोग भी पसंद नहीं कर रहे. नरेंद्र मोदी ने अच्छे दिन लाने, विदेशों से कालाधन वापसी और दो करोड़ लोगों को रोजगार देने की बात कही थी, उसका क्या हुआ? उन्होंने एमएसपी की घोषणा कर हौव्वा खड़ा कर दिया है.
एक सवाल के जवाब में अशोक गहलोत ने कहा कि खराब व्यवस्था के कारण पार्टी की स्थिति खराब हुई है. इस हाल में कांग्रेस अपने पैरों पर खड़ी नहीं हो पायेगी. ऐसे में समय की मांग के कारण जदयू और राजद से गठबंधन की बातें करना कांग्रेस की मजबूरी है. हालांकि उन्होंने कहा कि राजद से गठबंधन है और हमेशा रहेगा. असत्य बोलने से नरेंद्र मोदी की विश्वसनीयता कम हुई है. 2019 के चुनाव में भाजपा की सरकार नहीं बनेगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




