बहादुरपुर में मारपीट व फायरिंग, गोली लगने से युवक की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जांच के लिए एएसपी के नेतृत्व में टीम गठित पटना सिटी : बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट पर फायरिंग की घटना हुई , जिसमें एक युवक जख्मी हो गया है. जख्मी युवक को उपचार के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया , जहां इलाज के क्रम में उसकी […]
विज्ञापन
जांच के लिए एएसपी के नेतृत्व में टीम गठित
पटना सिटी : बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट पर फायरिंग की घटना हुई , जिसमें एक युवक जख्मी हो गया है. जख्मी युवक को उपचार के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया , जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी है.
घटना के संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक राजेंद्र भील ने बताया कि औरंगाबाद निवासी अमन (35 )बहादुरपुर गांव में किराये के मकान में रहता था. वहीं पर गोलू नामक युवक से उसका विवाद हुआ. दोपहर में इसी विवाद को लेकर मारपीट हुई. फिर शाम को मारपीट होने लगी. इसी दरम्यान हुई फायरिंग से अमन को गोली लग गयी. जख्मी अमन को उपचार के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया. जहां उसकी मौत हो गयी. नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दी गयी है. साथ ही विवाद किस वजह से हुई, इसकी जांच-पड़ताल के लिए एएसपी बलिराम कुमार चौधरी के नेतृत्व में टीम गठित कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










