पटना : दलितों-पिछड़ों को झांसा दे चुनाव जीतनेवालों की दाल नहीं गलेगी : सुशील मोदी

Updated at : 12 Jul 2018 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : दलितों-पिछड़ों को झांसा दे चुनाव जीतनेवालों की दाल नहीं गलेगी : सुशील मोदी

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के बीच परस्पर विश्वास और सद्भाव के माहौल में होनेवाला संवाद 2019 में मिशन-40 की सफलता के लिए मील का पत्थर साबित होगा. इस बातचीत से वे चेहरे उतर जायेंगे, […]

विज्ञापन
पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के बीच परस्पर विश्वास और सद्भाव के माहौल में होनेवाला संवाद 2019 में मिशन-40 की सफलता के लिए मील का पत्थर साबित होगा. इस बातचीत से वे चेहरे उतर जायेंगे, जो जदयू को एनडीए से तोड़ने के लिए मनगढ़ंत बयानबाजी कर रहे थे. अब दलितों-पिछड़ों को झांसा देकर चुनाव जीतनेवालों की दाल गलनेवाली नहीं है.
उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद की पार्टी ने वामपंथियों की मदद और कांग्रेसियों की सीधी भागीदारी से बिहार में 15 साल तक ऐसी सरकार चलायी. जिसके चलते राज्य को जर्जर सड़कें, अंधेरे में डूबे गांव, बंद कारखाने, बेरोजगार मजदूर, उजड़े स्कूल, वीरान अस्पताल व लाखों लोगों को पलायन झेलना पड़ा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन