पटना : आरटीआई कार्यकर्ता से पैसे छीने और जान मारने की दी धमकी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : बिहार में अवैध ढ़ंग से चलने वाले नर्सिंग होम के खिलाफ पटना हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करने वाले आरटीआई कार्यकर्ता एपी गौतम से तीन जुलाई को असामाजिक तत्वों ने दस हजार रुपये छीन लिये और उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली है. इस घटना को दीघा नहर के पास अंजाम […]
विज्ञापन
पटना : बिहार में अवैध ढ़ंग से चलने वाले नर्सिंग होम के खिलाफ पटना हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करने वाले आरटीआई कार्यकर्ता एपी गौतम से तीन जुलाई को असामाजिक तत्वों ने दस हजार रुपये छीन लिये और उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली है. इस घटना को दीघा नहर के पास अंजाम दिया गया. असामाजिक तत्वों ने उनकी गाड़ी को रोक कर जनहित याचिका को वापस लेने को कहा और बात नहीं मानने पर बीच सड़क पर जान से मारने की धमकी दे डाली. एपी गौतम हाजीपुर के रहने वाले है और नेशनल आरटीआई फोरम के संस्थापक है.
इनका कार्यालय भूतनाथ रोड में स्थित है. इस संबंध में एपी गौतम ने दनियावां के एक नर्सिंग होम संचालक राजेश कुमार पर धमकी देने का आरोप लगाया है. दीघा थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और मामले की छानबीन की जा रही है. इस मामले में दनियावां के नर्सिंग होम संचालक को आरोपित बनाया गया है.
बताया जाता है कि एपी गौतम तीन जुलाई को अपने भूतनाथ रोड कार्यालय से अपनी बाईक से जेपी सेतु होते हुए हाजीपुर स्थित घर जा रहे थे. इसी बीच दीघा नहर के समीप चार बाइक पर सवार असामाजिक तत्व पहुंचे और उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया. इसके बाद उन लोगों ने एपी गौतम को सलाह दी कि वे अपनी जनहित याचिका को वापस ले लें. इसके कारण उन्हें दस लाख रुपये का नुकसान हो चुका है. इसके बाद उनके पॉकेट से दस हजार रुपये भी जबरन निकाल लिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










