ePaper

जदयू के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे CM नीतीश

Updated at : 06 Jul 2018 11:12 PM (IST)
विज्ञापन
जदयू के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे CM नीतीश

नयी दिल्ली / पटना : भाजपा के साथ तनावपूर्ण संबंधों के बीच बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार रविवार को दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करने से पहले पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में शिरकत करेंगे. नीतीश कुमार अगले लोकसभा चुनाव से पहले विभिन्न मुद्दों […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली / पटना : भाजपा के साथ तनावपूर्ण संबंधों के बीच बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार रविवार को दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करने से पहले पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में शिरकत करेंगे. नीतीश कुमार अगले लोकसभा चुनाव से पहले विभिन्न मुद्दों पर अपनी पार्टी का रुख सामने रख सकते है. क्योंकि उनके अगले राजनीतिक कदम के बारे में अटकलों का बाजार गर्म है. ऐसी अटकल है कि वह राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस के साथ अपना गठजोड़ बहाल करने को इच्छुक है. लेकिन, उनकी पार्टी के नेता इसे खारिज कर चुके हैं. इन अटकलों को बिहार में भाजपा के साथ जदयू के मतभेद के कारण बल मिला है.

बिहार के क्षेत्रीय दल जदयू के कई नेताओं ने भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में 2013 से पहले वाली स्थिति बहाल करने की मांग की है. नीतीश कुमार ने उसी साल भाजपा से नाता तोड़ा था. वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में उम्दा प्रदर्शन के बाद भाजपा की राज्य में जड़े मजबूत हुई है और ऐसे में जदयू को बड़े भाई का दर्जा देने की संभावना नहीं है. राजनीतिक प्रेक्षक मानते हैं कि कुमार 2019 में करीब 15 सीटों पर चुनाव लड़ने की जुगत में लगे हैं. वर्ष 2014 के आम चुनाव में भाजपा ने बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 22 सीटें जीती थीं. रामविलास पासवान की लोकजनशक्ति और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएसपी क्रमश : छह और तीन सीटों पर विजय रही. जदयू के खाते में केवल दो सीटें गयी थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन