पटना : राजद के स्थापना दिवस समारोह में दिखा द ग्रेट फैमिली ड्रामा : संजय सिंह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jul 2018 6:23 AM
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि राजद का 22वां स्थापना दिवस समारोह द ग्रेट फैमिली ड्रामा साबित हुआ. विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव की इसमें साइड भूमिका ही रही. वैसे ड्रामे में उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने खूब तालियां बटोरीं. उन्होंने कहा कि विरोधी दल […]
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि राजद का 22वां स्थापना दिवस समारोह द ग्रेट फैमिली ड्रामा साबित हुआ. विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव की इसमें साइड भूमिका ही रही. वैसे ड्रामे में उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने खूब तालियां बटोरीं. उन्होंने कहा कि विरोधी दल के नेता को जानकारी होनी चाहिए कि राजनीति कोई ड्रामा नहीं है कि जिसमें अंत में सब कुछ ठीक-ठाक दिखा दिया जाये. ‘हैप्पी एंडिंग’ राजद परिवार में अब तक नहीं हुआ है.
परिवार में कलह बाकी है. सिर्फ दिखाने के लिए मंच पर एक-दूसरे के हाथ में हाथ डाल कर दोनों भाई जरूर दिखे, लेकिन दिल नहीं मिला है. कुर्सी को लेकर खींचातानी, मारपीट, कलह सब कुछ होने का इंतजार है. जिस प्रकार से लालू-राबड़ी की गैर मौजूदगी दोनों भाइयों ने समारोह को बर्चस्व की लड़ाई का मंच बनाया, उससे यह तय हो गया है कि राजद में जल्द ही टूट देखने को मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










