पटना : नये सिलेबस से होगी पटना वीमेंस कॉलेज में पढ़ाई
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : पटनी वीमेंस कॉलेज के ऑटोनॉमस बनने के बाद नये सत्र से कॉलेज में कई बदलाव होने वाले हैं. जुलाई में कॉलेज में वोकेशनल के सारे विभागों को बीए, बीकॉम, बीएससी में मिला दिया जायेगा. जैसे बीसीए, एमसीए को विज्ञान संकाय यानी बीएससी में शामिल किया जायेगा. बीबीए व सेल्स, कॉमर्स में और सीईएमएस, […]
विज्ञापन
पटना : पटनी वीमेंस कॉलेज के ऑटोनॉमस बनने के बाद नये सत्र से कॉलेज में कई बदलाव होने वाले हैं. जुलाई में कॉलेज में वोकेशनल के सारे विभागों को बीए, बीकॉम, बीएससी में मिला दिया जायेगा. जैसे बीसीए, एमसीए को विज्ञान संकाय यानी बीएससी में शामिल किया जायेगा.
बीबीए व सेल्स, कॉमर्स में और सीईएमएस, बीएमसी, स्ट्रेस मैनेजमेंट कला संकाय यानी बीए में मर्ज होंगे. इतना ही नहीं अब कॉलेज में सेमेस्टर वाइज क्लास चलेगी. कॉलेज में कुल छह सेमेस्टर होंगे.
सेमेस्टर में इंटरनल असेसमेंट 30 मार्क्स का होगा, जिसमें लिखित परीक्षा में 15 मार्क्स, सेमिनार व क्विज आदि में 10 मार्क्स और 5 मार्क्स अटेंडेंस के लिए हैं. अटेंडेंस में भी जिनका 95 प्रतिशत या उससे ऊपर होगा उन्हें 5 मार्क्स, 90 से 95 प्रतिशत वालों को 4 मार्क्स, 90 से 85 प्रतिशत वालों को 3 मार्क्स, वहीं 75 से 80 प्रतिशत वालों को 1 अंक दिया जायेगा.
च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम में छात्राओं को कुल 18 पेपर पढ़ने होंगे. साथ ही सब्सीडियरी पेपर होंगे, जो जेनरिक इलेक्टिव के नाम से जाने जायेंगे. एक पेपर डिसिप्लिन इलेक्टिव भी होगा, जो उनके विषय से जुड़ा हुआ होगा. इस दौरान वैल्यू एजुकेशन भी नये सत्र की छात्राओं के लिए अनिवार्य होगा.
छात्राओं के लिए नया सिलेबस डिजाइन हो गया है. सभी विभागाध्यक्षों ने सिलेबस जमा कर दिया है. नये सत्र में छात्राएं अब नये सिलेबस से पढ़ाई करेंगी. सबको पर्यावरण विज्ञान और इंग्लिश कम्यूनिकेशन पढ़ना अनिवार्य होगा. हिंदी हो या अंग्रेजी सभी विषयों की छात्राएं ये दो विषय पढ़ेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










