पटना : स्कूली बस से महिला जख्मी लोगों ने किया हंगामा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना सिटी : आलमगंज थाना क्षेत्र के गुलजारबाग स्टेशन के पास सड़क पार कर रही महिला स्कूली बस से धक्के से जख्मी हो गयी. इस घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने जख्मी महिला को बेहतर उपचार मिले, इसके लिए आर्थिक सहायता दिलाने व दोषी चालक को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर हंगामा किया. पुलिस […]

विज्ञापन

पटना सिटी : आलमगंज थाना क्षेत्र के गुलजारबाग स्टेशन के पास सड़क पार कर रही महिला स्कूली बस से धक्के से जख्मी हो गयी. इस घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने जख्मी महिला को बेहतर उपचार मिले, इसके लिए आर्थिक सहायता दिलाने व दोषी चालक को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर हंगामा किया.

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि जख्मी महिला फतुहा के मकसुदपुर पठान टोली निवासी हसनैन खां की पत्नी 40 वर्षीय शकीला खातून है, जो किसी रिश्तेदार के यहां जा रही थी. स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद वह सड़क पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार से आ रही बस का चक्का उसके पैर पर चढ़ गया. जख्मी महिला को उपचार के लिए एनएमसीएच ले गये. जहां से महिला को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. इधर, हादसे के बाद चालक व खलासी बस को छोड़ कर फरार हो गये. सूचना पाकर आलमगंज थानाध्यक्ष ओम प्रकाश व यातायात थानाध्यक्ष रवि भूषण मौके पर पहुंचे. इधर, स्थानीय लोग बस को घेर कर पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे.

वहीं, थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि बस में सवार स्कूली छात्राओं को दूसरे वाहन से सुरक्षित घर भेजा गया . हालांकि, दुर्घटना के बाद सुदर्शन पथ में जाम की स्थिति बन गयी थी. यातायात थानाध्यक्ष रवि भूषण ने बताया कि बस को जब्त कर लिया गया है. बस को क्रेन से थाना पर लाया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन