बिहटा घूमने गये ईरानी नागरिकों से पूछताछ
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना/मनेर/बिहटा : बिहार में पर्यटक के रूप में आये दो ईरानी नागरिकों को बिहटा पुलिस ने दो घंटे तक पूछताछ के बाद छोड़ दिया. दरअसल इसमें एक ईरानी नागरिक की पत्नी की तबीयत खराब हो गयी थी. उसने राजा बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में पत्नी को भर्ती कराया था. रविवार को दिन में दोनों […]
विज्ञापन
पटना/मनेर/बिहटा : बिहार में पर्यटक के रूप में आये दो ईरानी नागरिकों को बिहटा पुलिस ने दो घंटे तक पूछताछ के बाद छोड़ दिया. दरअसल इसमें एक ईरानी नागरिक की पत्नी की तबीयत खराब हो गयी थी. उसने राजा बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में पत्नी को भर्ती कराया था. रविवार को दिन में दोनों साथी घूमने निकले और बिहटा तक पहुंच गये. इस दौरान सीमेंट स्टोर नाम की एक दुकान पर पहुंचे और अपनी भाषा में कुछ पूछने लगे.
इस पर दुकानदार राम ज्योति को उनकी अलग भाषा से मामला संदिग्ध लगा. वह कुछ खरीदना चाह रहे थे. फिर नयी करेंसी को लेकर कुछ बहस हुआ. इस पर दुकानदार ने तत्काल बिहटा पुलिस को जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उनसे पासपोर्ट मांगा तो वह तत्काल में पासपोर्ट नहीं दिखा पाये. फिर उन्हें हिरासत में लिया गया, थाने ले जाकर दो घंटे तक पूछताछ हुई.
इस दौरान दोनों ने बताया कि वह पटना के एक होटल में ठहरे हुए हैं, वहीं पर उनका पासपोर्ट है. फिर पुलिस उन्हें साथ लेकर होटल गयी. होटल में दोनों ने अपना पासपोर्ट दिखाया. इसके बाद दोनों को छोड़ दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










