इस साल के अंत तक सभी सत्रों की लंबित परीक्षाएं कराएं िववि
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jul 2018 6:14 AM
विज्ञापन
मंथन. कुलपतियों की मासिक बैठक में राज्यपाल ने दिया आदेश पटना : राज्यपाल सह कुलाधिपति सत्यपाल मलिक ने सभी विश्वविद्यालयों से कहा कि इस साल के अंत तक हर हाल में सभी सत्रों की लंबित (बैकलॉग) परीक्षाएं अवश्य करा लें. साथ ही समय से परीक्षाफल भी घोषित करें ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी […]
विज्ञापन
मंथन. कुलपतियों की मासिक बैठक में राज्यपाल ने दिया आदेश
पटना : राज्यपाल सह कुलाधिपति सत्यपाल मलिक ने सभी विश्वविद्यालयों से कहा कि इस साल के अंत तक हर हाल में सभी सत्रों की लंबित (बैकलॉग) परीक्षाएं अवश्य करा लें. साथ ही समय से परीक्षाफल भी घोषित करें ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा. इसके अलावा कुलाधिपति ने विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से कहा कि अपने-अपने विषयों की कक्षाएं स्वयं भी लें. इससे विद्यार्थियों से संवाद बना रहता है. बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने में मदद मिलती है.
शनिवार को राजभवन सभागार में कुलाधिपति की अध्यक्षता में कुलपतियों की नियमित मासिक बैठक हुई. इसमें विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक विकास, आधारभूत संरचना के संवर्धन सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से
इस साल के…
चर्चा हुई. कुलाधिपति ने कहा कि ‘एकेडमिक कैलेंडर’ और ‘परीक्षा कैलेंडर’ के अनुरूप सत्र संचालन, परीक्षा आयोजन व ससमय परीक्षाफल प्रकाशन पहली प्राथमिकता है. बैठक में राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के अतिरिक्त शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आरके महाजन, शिक्षा विभाग के अपर सचिव मनोज कुमार, राज्यपाल सचिवालय के अपर सचिव विजय कुमार सहित शिक्षा विभाग एवं राज्यपाल सचिवालय के अन्य कई वरीय अधिकारी भी उपस्थित थे.
बकाया राशि का होगा भुगतान
राज्यपाल ने सेवांत लाभ से जुड़े सभी मामलों के भी त्वरित निष्पादन पर जोर देते हुए कहा कि कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को नियमित वेतन तथा हर तरह की बकाया राशि का भी शीघ्र भुगतान होना चाहिए. हर माह ‘पेंशन अदालत’ लगाते हुए सेवानिवृृत्त कर्मियों के सेवांत लाभ से संबंधित राशि का भी भुगतान समय से हो जाना चाहिए.
ये भी हुए निर्णय :
-चिह्ति सभी विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय भवनों में शौचालय एवं वाशरूम (विशेषकर छात्राओं के लिए) निर्माण के लिए संवेदक सूची तय करते हुए हर हाल में 31 जुलाई तक काम शुरू हो जायेगा.
-विश्वविद्यालयों में हर माह की कोई एक तारीख निर्धारित करते हुए ‘विशेष स्वच्छता अभियान’ चलाने के साथ–साथ, ‘हर परिसर, हरा परिसर’ की योजना पर अमल में लायी जायेगी.
-राज्य सरकार के ‘लोक शिकायत निवारण अधिनियम’ के अनुरूप विश्वविद्यालयों में भी शिकायत–निवारण की सांस्थिक व्यवस्था बहाल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई होगी.
-शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के विरुद्ध असूचित अनुपस्थिति के मामलों को अंतिम परिणति तक पहुंचाया जायेगा. साथ ही ‘बायोमैट्रिक हाजिरी’ की व्यवस्था के लिए आवश्यक तकनीकी उपकरण महाविद्यालय परिसरों में भी यथाशीघ्र लगाने के लिए कुलपतियों को कहा गया.
-आरटीजीएस पद्धति से वेतन भुगतान करने, शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मियों के बैंक खाते ‘आधार’ से इंटरलिंक करने, एफ्लीएटेड कॉलेजों को स्वीकृति प्रदान करने, संचालित विभिन्न योजनाओं से संबंधित उपयोगिता प्रमाण–पत्र उपलब्ध कराने तथा बीएड प्रवेश परीक्षा के सफल आयोजन के बिंदु पर भी चर्चा हुई.
कुलपतियों से स्वयं भी कक्षाएं लेने का किया आह्वान
गेस्ट फैकल्टी की अस्थायी नियुक्ति शीघ्र करें
एप से मिलेगी जानकारी
कुलाधिपति ने ‘बीएड कॉलेज एप’ का भी इलेक्ट्रॉनिक शुभारंभ किया. इसके जरिये इन महाविद्यालयों में वर्ग संचालन, शिक्षक एवं छात्र उपस्थिति की दैनिक समीक्षा करने में आसानी होगी. एप पर फोटोग्राफ अपलोड करना होगा. इसी दौरान राज्यपाल को प्रधान सचिव विवेक कुमार सिंह ने मासिक पत्रिका ‘राज भवन संवाद’ के जुलाई अंक की प्रथम प्रति भी समर्पित की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










