छत्तीसगढ़ में भी लागू हो सकती है शराब बंदी, बिहार से अनुभव लेकर वापस लौटा प्रतिनिधिमंडल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jun 2018 7:23 PM
पटना : छत्तीसगढ़ से 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बिहार की तीन दिवसीय यात्रा के बाद आज लौट गया. इस दौरान उसने पिछले दो वर्षों से राज्य में लागू मद्य निषेध कानून का अध्ययन किया. इस प्रतिनिधिमंडल में विधि निर्माता , अधिकारी और अन्य शामिल थे . इससे पहले पिछले साल नवंबर में कर्नाटक से इसी तरह […]
पटना : छत्तीसगढ़ से 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बिहार की तीन दिवसीय यात्रा के बाद आज लौट गया. इस दौरान उसने पिछले दो वर्षों से राज्य में लागू मद्य निषेध कानून का अध्ययन किया. इस प्रतिनिधिमंडल में विधि निर्माता , अधिकारी और अन्य शामिल थे . इससे पहले पिछले साल नवंबर में कर्नाटक से इसी तरह के एक प्रतिनिधमंडल ने राज्य का दौरा किया था. प्रतिनिधिमंडल ने आम लोगों और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी. कुमार ने पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य की महिलाओं से किये गए वादे को पूरा करते हुए अप्रैल 2016 में शराब पर प्रतिबंध लगाने का कदम उठाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










