पटना : 21 माह में बनेगी पुनाईचक से रूकनपुरा तक की सड़क, निविदा समिति की बैठक में मंजूरी

Updated at : 30 Jun 2018 8:51 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : 21 माह में बनेगी पुनाईचक से रूकनपुरा तक की सड़क, निविदा समिति की बैठक में मंजूरी

पटना : पटनावासियों को बहुत जल्द बेली रोड के समानांतर एक और सड़क मिलने जा रही है. पुनाईचक से रूकनपुरा तक जाने वाली इस सड़क का निर्माण 66.54 करोड़ की राशि से होना है और इसे पूरा करने का लक्ष्य अगले 21 माह में रखा गया है. पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा […]

विज्ञापन
पटना : पटनावासियों को बहुत जल्द बेली रोड के समानांतर एक और सड़क मिलने जा रही है. पुनाईचक से रूकनपुरा तक जाने वाली इस सड़क का निर्माण 66.54 करोड़ की राशि से होना है और इसे पूरा करने का लक्ष्य अगले 21 माह में रखा गया है.
पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा है कि विभागीय निविदा समिति ने इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है. इस सड़क की लंबाई करीब सवा तेरह किलोमीटर होगी. इस रूट के कई एप्रोच रोड का भी जीर्णोद्धार होगा. इसके साथ ही विभाग ने प्रदेश के चार जिलों में पथ निर्माण और इससे संबंधित कार्यों के लिए 18.42 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है.
मंत्री नंद किशोर यादव ने शुक्रवार को बताया कि पटना में न्यू कैपिटल एरिया में पुनाईचक से समनपुरा होते हुए रूकनपुरा तक जाने वाली इस सड़क में फुटपाथ निर्माण, हार्ड सोल्डरिंग, चौड़ीकरण व मजबूतीकरण आदि किया जायेगा.
इस सड़क और एप्रोच रोड के जीर्णोद्धार से बेली रोड पर डाकबंगला चौराहा से सगुना मोड़ तक वाहनों का अावागमन ठीक हो सकेगा. साथ ही ट्रैफिक जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी.
नहीं लगाना पड़ेगा चक्कर
मंत्री ने बताया कि विभाग ने सीतामढ़ी, दरभंगा और पूर्णिया में पथ निर्माण व अन्य कार्य के लिए 18.42 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है. इसमें सीतामढ़ी के रसलपुर-गाढ़ा सड़क में बचाव कार्य पहुंच पथ, आरसीसी पुल का निर्माण आदि के लिए 4.47 करोड़ रुपये का बजट है.
इसी सड़क पर 10वें किलोमीटर में एक अन्य स्थान पर उपरोक्त कार्य के लिए 3.65 करोड़ रुपये का बजट है. दरभंगा जिले में उजान से घनश्यामपुर भाया कैथवार-लगमा-मछैता-लालपट्टी-पररी-तुमौल रूट में सड़क बनाने व अन्य कार्य के लिए 6.43 करोड़ रुपये का बजट है. साथ ही पूर्णिया जिले के एकहुआ-महमदिया-बसुदाहा-दुगौली रूट में एप्रोच रोड में बचाव डायवर्सन और अन्य सुरक्षात्मक कार्य के लिए 6.33 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन