बाढ़ : मुखिया व उसके पति सहित 12 पर प्राथमिकी

Updated at : 29 Jun 2018 9:15 AM (IST)
विज्ञापन
बाढ़ : मुखिया व उसके पति सहित 12 पर प्राथमिकी

बाढ़ : प्रखंड के बेढ़ना पश्चिमी पंचायत में निजी जमीन पर जबरन धमकाकर ईंट सोलिंग निर्माण करने के आरोप में मुखिया सोनी देवी और उसके पति रंजीत कुमार सहित एक दर्जन लोगों पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के आदेश पर गुरुवार को केस दर्ज किया गया. वार्ड नंबर दो निवासी ऋषि राज वर्मा ने एसडीपीओ के […]

विज्ञापन
बाढ़ : प्रखंड के बेढ़ना पश्चिमी पंचायत में निजी जमीन पर जबरन धमकाकर ईंट सोलिंग निर्माण करने के आरोप में मुखिया सोनी देवी और उसके पति रंजीत कुमार सहित एक दर्जन लोगों पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के आदेश पर गुरुवार को केस दर्ज किया गया. वार्ड नंबर दो निवासी ऋषि राज वर्मा ने एसडीपीओ के पास शिकायत की थी. पीड़ित के अनुसार उसने अपने मकान के पास निजी जमीन छोड़ा था, जिस पर उसका निकास और नाली का पानी गिर रहा है.
इसी जमीन पर मुखिया सोनी देवी और उसके पति रंजीत कुमार हथियारबंद लोगों के साथ आकर उनका सीढ़ी और छज्जा जबरन तोड़ दिया. तोड़फोड़ करने के बाद आरोपितों ने जबरन ईंट सोलिंग का निर्माण कर दिया जिससे उन्हें निकास की समस्या बन गयी है. इस संबंध में एसडीएम के द्वारा मुखिया सोनी देवी को काम रोकने का निर्देश दिया गया था.
इस नोटिस को आरोपितों ने लेने से इन्कार कर दिया और निर्माण कार्य को जारी रखा. इसके बाद एसडीएम ने बाढ़ थाना को भी लिखित प्रतिवेदन देकर कार्रवाई करने का आदेश दिया. इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गयी. बाद में पीड़ित एसडीपीओ के पास पहुंचे तब कहीं जाकर कार्रवाई की गयी. पीड़ित पांच महीने से मुखिया की मनमानी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस और कचहरी का चक्कर लगा रहा है. वहीं आरोपित मुखिया और उसके समर्थकों का कहना है कि उन पर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन