पटना : किसानों की दुर्दशा पर कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस छेड़ेगी बड़ा आंदोलन : कौकब कादरी

Updated at : 26 Jun 2018 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : किसानों की दुर्दशा पर कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस छेड़ेगी बड़ा आंदोलन : कौकब कादरी

पटना : केंद्र एवं राज्य सरकार किसानों की दुर्दशा पर त्वरित कार्रवाई नहीं करेगी तो कांग्रेस चुप नहीं रहेगी. किसान की समस्या पर पार्टी बड़ा आंदोलन छेड़ेगी. ये बातें प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने कहीं. वे सोमवार को किसानों की समस्याओं को लेकर पटना में धरना-प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे. इसका […]

विज्ञापन
पटना : केंद्र एवं राज्य सरकार किसानों की दुर्दशा पर त्वरित कार्रवाई नहीं करेगी तो कांग्रेस चुप नहीं रहेगी. किसान की समस्या पर पार्टी बड़ा आंदोलन छेड़ेगी. ये बातें प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने कहीं. वे सोमवार को किसानों की समस्याओं को लेकर पटना में धरना-प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे. इसका आयोजन सभी जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला मुख्यालयों पर किया था.
उन्होंने कहा कि गेहूं और मक्का का समर्थन मूल्य पर खरीद नहीं करना राज्य के किसानों का शोषण है. वहीं, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने कहा कि आज सारे देश में किसान अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिलने के कारण आत्महत्या कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि किसानों की गेहूं फसल जो उनके घर पर जमा है, उसकी खरीद सरकार द्वारा तय कीमत पर एफसीआई करे.
इस मौके पर विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ मदन मोहन झा, विधायक डॉ शकील अहमद खान, पूनम पासवान, भावना झा, पूर्व मंत्री श्याम सुंदर सिंह धीरज, डॉ ज्योति, डॉ समीर कुमार सिंह, डॉ हरखू झा, अजय कुमार चौधरी, पटना महानगर के अध्यक्ष राजकुमार राजन आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन