छुट्टी में भी नहीं रुकेगा आपका काम! 26, 29 और 31 मार्च को खुले रहेंगे रजिस्‍ट्री ऑफिस

Updated at : 24 Mar 2026 8:40 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Registration Office Open on Holidays

रजिट्रेशन ऑफिस, फाइल फोटो

Bihar Registration Office Open on Holidays : बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को भी खुले रहेंगे रजिस्‍ट्री कार्यालय. जी हां, अब छुट्टी के दिन भी जमीन और फ्लैट का रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे, जानिए पूरी जानकारी.

विज्ञापन

Bihar Registration Office Open on Holidays : अगर आप भी अपने जमीन या फ्लैट के रजिस्‍ट्री को लेकर बार-बार छुट्टी का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए ये राहत भरी खबर होने वाली है. अब आपको छुट्टी के दिन भी काम टालने की जरूरत नहीं पड़ेगी. दरअसल, बिहार सरकार ने एक बड़ा और आम लोगों की जरूरतों से जुड़ा फैसला लिया है. फैसला ये है कि 26, 29 (रविवार) और 31 मार्च 2026 को भी राज्य के सभी रजिस्‍ट्री कार्यालय खुले रहेंगे.

इन तारीखों को खुले रहेंगे रजिस्‍ट्री दफ्तर

अगर आप भी अपने जमीन या फ्लैट के रजिस्‍ट्री को लेकर बार-बार छुट्टी का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए ये राहत भरी खबर होने वाली है. अब आपको छुट्टी के दिन भी काम टालने की जरूरत नहीं पड़ेगी. दरअसल, बिहार सरकार ने एक बड़ा और आम लोगों की जरूरतों से जुड़ा फैसला लिया है. फैसला ये है कि 26, 29 (रविवार) और 31 मार्च 2026 को भी राज्य के सभी निबंधन कार्यालय खुले रहेंगे.

आपके लिए क्या बदला?

अब आज जरा खुद से सवाल कीजिए! क्या आपने कभी सिर्फ ऑफिस की छुट्टी न मिलने की वजह से रजिस्‍ट्री टाला है? जवाब होगा हां, हम आप जैसे बहुत सारे लोग हैं जिसके सामने नौकरी और जरूरी काम के बीच सामंजस्‍य बैठाने में परेशानी होती है. मगर ये समस्‍या यहां थोड़ी आसान होगी. मद्य निषेध, उत्पाद एवं रजिस्‍ट्री विभाग ने साफ कर दिया है कि घोषित अवकाश (26 और 31 मार्च) को भी दफ्तर खुलेंगे. रविवार (29 मार्च) को भी पहले की तरह रजिस्‍ट्री से जुड़े सभी सरकारी काम किए जाएंगे. इसे लेकर सभी कर्मचारियों और कंप्यूटर ऑपरेटरों को उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है.

किसे मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा?

सरकार की ओर से उठाए गए इस कदम का सबसे बड़ा फायदा प्राइवेट नौकरी करने वालों को मिलने वाला है. उन्‍हें अपने बिजी प्रोफेशनल लाइफ से इस काम के लिए समय निकालने का मौका मिल जाएगा. वहीं बाहर से अपने घर आने वालों को भी सरकार के इस फैसले का लाभ मिलेगा. ऐसे में छुट्टी लिए बिना आपके रजिस्‍ट्री का काम हो सकेगा.

Also Read : विपक्ष के नेता के पद पर ‘नालायक’ बैठा? जानिए राहुल गांधी पर क्‍यों भड़के शाहनवाज हुसैन

विज्ञापन
Keshav Suman Singh

लेखक के बारे में

By Keshav Suman Singh

बिहार-झारखंड और दिल्ली के जाने-पहचाने पत्रकारों में से एक हैं। तीनों विधाओं (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब) में शानदार काम का करीब डेढ़ दशक से ज्‍यादा का अनुभव है। वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में बतौर डिजिटल हेड बिहार की भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले केशव नवभारतटाइम्‍स.कॉम बतौर असिसटेंट न्‍यूज एडिटर (बिहार/झारखंड), रिपब्लिक टीवी में बिहार-झारखंड बतौर हिंदी ब्यूरो पटना रहे। केशव पॉलिटिकल के अलावा बाढ़, दंगे, लाठीचार्ज और कठिन परिस्थितियों में शानदार टीवी प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं। जनसत्ता और दैनिक जागरण दिल्ली में कई पेज के इंचार्ज की भूमिका निभाई। झारखंड में आदिवासी और पर्यावरण रिपोर्टिंग से पहचान बनाई। केशव ने करियर की शुरुआत NDTV पटना से की थी।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन