जंगलराज वाले कैसे उठा सकते हैं दूसरे पर सवाल : संजय सिंह
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव यह बताएं कि 1990 से 2005 के शासनकाल को किस नाम से पुकारा जाता था. जिसका खुद का शासन जंगलराज के नाम से जाना जाता रहा हो, वह दूसरे पर सवाल कैसे खड़ा कर सकता है. […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव यह बताएं कि 1990 से 2005 के शासनकाल को किस नाम से पुकारा जाता था. जिसका खुद का शासन जंगलराज के नाम से जाना जाता रहा हो, वह दूसरे पर सवाल कैसे खड़ा कर सकता है. राज्य में अपहरण और रंगदारी उद्योग के रूप में काम कर रहा था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शासनकाल सुशासन के नाम से जाना जाता है. यह नाम बिहार के लोगों ने दिया है.
जदयू प्रवक्ता ने कहा कि जंगलराज का नतीजा है कि सत्ता में रहनेवाले ने अकूत संपत्ति इकट्ठा की. खुद तो घोटाला तो किया ही साथ ही उसमें परिवार के लोग भी नहीं बच सके. लोगों से अवैध तरीके से जमीन लिखवायी. उसी का नतीजा है कि सीबीआई, ईडी और आईटी का चक्कर लगाना पड़ रहा है.
तेजस्वी को हर जगह घूम कर हिसाब देना होगा कि किस तरह से अकूत संपत्ति इकट्ठा की है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक सामाजिक नेता हैं. वह समाज की कुरीतियों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं. लालू प्रसाद 15 साल तक बिहार के शासन में रहे. कभी वे लाठी और तेल पिलावन रैला-रैली से ऊपर नहीं उठ सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










