राजद के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन को लेकर तिहाड़ की सफाई, कहा- उच्च सुरक्षा सेल में रखा गया है, एकांत कारावास में नहीं

पटना / नयी दिल्ली :तिहाड़ जेल के प्रशासन ने राजद नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन द्वारा एकांत कारावास और उत्पीड़न के आरोपों को दिल्ली उच्च न्यायालय में खारिज करते हुए कहा कि उसे उच्च सुरक्षा सेल में उन सभी सुविधाओं के साथ रखा गया है, जो अन्य कैदियों को मिलता है. जेल अधिकारियों की बातों पर संज्ञान […]
पटना / नयी दिल्ली :तिहाड़ जेल के प्रशासन ने राजद नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन द्वारा एकांत कारावास और उत्पीड़न के आरोपों को दिल्ली उच्च न्यायालय में खारिज करते हुए कहा कि उसे उच्च सुरक्षा सेल में उन सभी सुविधाओं के साथ रखा गया है, जो अन्य कैदियों को मिलता है.
जेल अधिकारियों की बातों पर संज्ञान लेते हुए न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति पीएस तेजी ने नेता को कहा कि जिन परिस्थितियों में वह जेल में बंद हैं. अगर वह उससे संतुष्ट नहीं हैं, तो वह जेल अधिकारियों के समक्ष अपना ज्ञापन रखें. शहाबुद्दीन को उच्चतम न्यायालय के आदेश पर बिहार की सीवान जेल से यहां स्थानांतरित किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




