जेईई मेन: एक नंबर का अंतर धकेल देता है हजारों रैंक पीछे

पटना : जेईई मेन के रिजल्ट में कई अभ्यर्थियों को सफलता हाथ लगी तो अनेक को असफलता. कट-ऑफ के जादुई आंकड़े को प्राप्त करने वाले कई अभ्यर्थियों को जेईई मेन का टिकट मिल गया. अलबत्ता इनमें ऐसे अनेक अभ्यर्थी भी हैं, जिन्हें रैंक में पिछड़ने का मलाल रह गया. कुल 360 अंकों में जेनरल का […]
पटना : जेईई मेन के रिजल्ट में कई अभ्यर्थियों को सफलता हाथ लगी तो अनेक को असफलता. कट-ऑफ के जादुई आंकड़े को प्राप्त करने वाले कई अभ्यर्थियों को जेईई मेन का टिकट मिल गया. अलबत्ता इनमें ऐसे अनेक अभ्यर्थी भी हैं, जिन्हें रैंक में पिछड़ने का मलाल रह गया. कुल 360 अंकों में जेनरल का कटऑफ 74 रहा.
इसमें कटऑफ के करीब 76 अंक पानेवाले छात्र का रैंक 1 लाख 6 हजार 752 रहा. परीक्षा में हर अभ्यर्थी के लिए एक-एक नंबर महत्वपूर्ण रहा. एक नंबर के कारण रैंक में औसतन 2500 तक का अंतर हो सकता है. रिजल्ट में इसके कई उदाहरण भी देखने को मिले. शहर के ही अमित कुमार को परीक्षा 91 अंक मिले हैं और उसका रैंक 70 हजार 329 है, वहीं 91 अंक पानेवाले अविनाश कुमार का रैंक 74 हजार 302 है. इस तरह एक नंबर के अंतर से रैंक का अंतर 3 हजार 973 हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




