शादी का झांसा देकर एक बच्चे की मां का कई वर्षों तक कॉलेजकर्मी ने किया यौनशोषण, उसके बाद...

बाढ़:बिहार कीराजधानी पटनामें बाढ़ थाने के वाजिदपुर वार्ड नंबर चार निवासी एक बच्चे की मां को शादी के नाम पर कई वर्षों तक झांसा देकर कॉलेज कर्मी ने यौनशोषण किया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार की दोपहर आरोपित कर्मी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपित कर्मी की अगले सप्ताह शादी है. वाजिदपुर मोहल्ले की […]
बाढ़:बिहार कीराजधानी पटनामें बाढ़ थाने के वाजिदपुर वार्ड नंबर चार निवासी एक बच्चे की मां को शादी के नाम पर कई वर्षों तक झांसा देकर कॉलेज कर्मी ने यौनशोषण किया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार की दोपहर आरोपित कर्मी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपित कर्मी की अगले सप्ताह शादी है.
वाजिदपुर मोहल्ले की महिला को उसके पति ने कई वर्षों से छोड़ दिया था. वह अपने मायके में अपनी बेटी के साथ रह रही थी. इसी दौरान स्थानीय एक कॉलेज में सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष के पद पर तैनात कर्मी ने पीड़िता को विश्वास में लेकर सब्जबाग दिखाया. पटना के एक होटल में ले जाकर महिला के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया. वहीं,आरोपित कर्मी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता का बयान कोर्ट में दर्ज कराया जायेगा.
ये भी पढ़ें…युवती का अपहरण कर दुष्कर्म करने के दोषी को मिली 10साल कारावास की सजा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




