ePaper

स्मार्ट सिटी के तहत बदलेगी शहरों की तस्वीर, खेल का मैदान, फुटपाथ और भी बहुत कुछ : सुमो

Updated at : 13 Apr 2018 6:19 PM (IST)
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के तहत बदलेगी शहरों की तस्वीर, खेल का मैदान, फुटपाथ और भी बहुत कुछ : सुमो

पटना : राजधानी के एक होटल में आयोजित स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि स्मार्ट सिटी में बच्चों के खेलने के लिए खेल का मैदान, पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ, साइकिल ट्रैक, इलेक्ट्रॉनिक व बायो मेडिकल कचरा प्रबंधन और आइटी आधारित समन्वित […]

विज्ञापन

पटना : राजधानी के एक होटल में आयोजित स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि स्मार्ट सिटी में बच्चों के खेलने के लिए खेल का मैदान, पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ, साइकिल ट्रैक, इलेक्ट्रॉनिक व बायो मेडिकल कचरा प्रबंधन और आइटी आधारित समन्वित यातायात प्रबंधन होना चाहिए.

सुशील मोदी ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित करने के लिए बिहार के चयनित चार शहरों पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और बिहारशरीफ में अगले 5 साल में 1-1 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे. इसके अलावा विभिन्न विभागों की अनेक योजनाओं के जरिये भी काफी राशि खर्च की जाएगी. नमामि गंगे परियोजना के तहत पटना में सीवरेज लाइन और ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना पर केंद्र सरकार 3 हज़ार करोड़ रुपये खर्च कर रही है. स्मार्ट सिटी बनाने में राशि की कोई समस्या नहीं है. दुनिया की आधुनिकतम तकनीक को अपना कर और देश के अन्य स्मार्ट सिटी घोषित शहरों में जो बेहतर हो रहा है, उसका अनुकरण कर योजनाएं बनाने की जरूरत है.

उन्होंने कहा की विकास का पैमाना शहरीकरण भी है. देश के जो राज्य जितना विकसित है वहां शहरीकरण की दर उतनी ही अधिक है. तमिलनाडु में शहरीकरण का प्रतिशत 48 , केरल में 42 और बिहार में 11 हैं. 2011 में देश का शहरीकरण 31.06 प्रतिशत , जबकि 1901 में मात्र 11 प्रतिशत था. 2030 तक देश में 40.76 प्रतिशत शहरीकरण होने का अनुमान है. स्मार्ट सिटी की अवधारणा के मूल में शहरों को रहने लायक कैसे बेहतर बनाया जाता है. पीने के लिए शुद्ध जल, सीवरेज की व्यवस्था, सभी तरह के कचरों का प्रबंधन,आई टी आधारित यातायात व्यवस्था,शहरों में व्यापक पैमाने पर प्लांटेशन कर के ही किसी शहर को बेहतर बनाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें-
राबड़ी-तेजस्वी ने उन्नाव और कठुआ रेप कांड पर सरकार से की यह मांग, पढ़ें

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन