सम्राट के CM बनने पर भावुक हुए पिता शकुनी चौधरी, बोले- जो मैं नहीं कर सका, बेटे ने कर दिखाया

Updated:
विज्ञापन
shakuni on samrat

शकुनी चौधरी की तस्वीर, सर्कल में सीएम पद की शपथ लेटे सम्राट

Samrat Choudhary: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर उनके पिता शकुनी चौधरी भावुक हो गए. उन्होंने इसे गर्व का पल बताते हुए कहा कि जो सपना वह पूरा नहीं कर सके, वह उनके बेटे ने सच कर दिखाया.

विज्ञापन

Samrat Choudhary: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर उनके पिता और वरिष्ठ नेता शकुनी चौधरी काफी भावुक नजर आए. उन्होंने कहा कि यह उनके परिवार के लिए गौरव का क्षण है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जो मुकाम वह खुद नहीं हासिल कर सके, वह उनके बेटे ने हासिल कर लिया.

संघर्ष भरा रहा शकुनी चौधरी का राजनीतिक सफर

शकुनी चौधरी ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कई सालों तक संघर्ष किया. उन्होंने लव-कुश समीकरण को मजबूत करने में भूमिका निभाई और समता पार्टी व हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा जैसे दलों के निर्माण में भी योगदान दिया. इसके बावजूद वह मुख्यमंत्री पद तक नहीं पहुंच सके. उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी का इस पद तक पहुंचना उनके लिए एक सपने के पूरा होने जैसा है.

बड़े नेताओं के भरोसे से मिली जिम्मेदारी

शकुनी चौधरी ने कहा कि यह सफलता केवल व्यक्तिगत नहीं है, बल्कि बड़े नेताओं के भरोसे का परिणाम है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और नीतीश कुमार के समर्थन को इसका बड़ा कारण बताया. उनके मुताबिक, किसी भी नेता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी तभी मिलती है, जब उसमें खास क्षमता और नेतृत्व की ताकत हो.

दो बड़े दलों की सहमति से बढ़ी अहमियत

उन्होंने यह भी कहा कि जब भाजपा और जदयू जैसे अलग-अलग राजनीतिक विचारधारा वाले दल एक नाम पर सहमत होते हैं, तो यह उस नेता की स्वीकार्यता को दिखाता है. सम्राट चौधरी ने न सिर्फ अपनी पार्टी, बल्कि गठबंधन के सभी नेताओं और जनता का भरोसा जीता है, यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है.

युवा नेतृत्व से जुड़ी बड़ी उम्मीदें

शकुनी चौधरी ने यह भी कहा कि जब किसी युवा नेता को देश के प्रधानमंत्री और राज्य के वरिष्ठ नेताओं का समर्थन मिलता है, तो उससे बड़ी उम्मीदें भी जुड़ जाती हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि सम्राट चौधरी इन उम्मीदों पर खड़े उतरेंगे.

Also Read: सुशील मोदी ने सम्राट को दिलाई थी BJP में एंट्री, 9 साल में ऐसे तय किया मुख्यमंत्री पद तक का सफर

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन