VIDEO : पटना में मौसम ने बदला मिजाज, तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश शुरू

Published at :11 Apr 2018 5:43 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : पटना में मौसम ने बदला मिजाज, तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश शुरू

पटना : बिहार की राजधानी पटना के मौसम का मिजाज अचानक शाम में बदल गया है. तेज आंधी और तूफान के साथ बारिश होने लगी है. पटना से सटे आस-पास के इलाकों से खबर है कि वहां पटना से पहले ही बारिश शुरू हो गयी थी. हालांकि, मौसम विभाग ने इससे संबंधित अलर्ट मंगलवार को […]

विज्ञापन

पटना : बिहार की राजधानी पटना के मौसम का मिजाज अचानक शाम में बदल गया है. तेज आंधी और तूफान के साथ बारिश होने लगी है. पटना से सटे आस-पास के इलाकों से खबर है कि वहां पटना से पहले ही बारिश शुरू हो गयी थी. हालांकि, मौसम विभाग ने इससे संबंधित अलर्ट मंगलवार को ही जारी कर दिया था. राजधानी पटना की सड़कों पर अचानक अंधेरा छा गया और गाड़ियों के हेडलाइट्स जलने लगे. पेड़ों के साथ दुकानों के छप्पर उड़ गये, वहीं कई जगहों पर पेड़ों के गिरने की संभावना जतायी जा रही है.

उधर, पटना से सटे जहानाबाद में तेज बारिश होने की सूचना मिली है. वहीं दूसरी ओर बिहटा में सड़क के किनारे तेज आंधी की वजह से पेड़ों के गिर जाने से यातायात बाधित हुआ है. मौसम विभाग ने मंगलवार को कहा था कि 12 घंटे के अंदर सूबे के कई इलाकों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश होगी. मंगलवार को भी पटना सहित आस-पास के इलाकों के मौसम में नमी बनी रही.

हाल में मौसम में आये इस बदलाव से उत्तर बिहार के इलाके में किसानों की कमर टूट गयी है. आम के साथ लीची की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है. जिसके बाद बिहार सरकार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने कहा था कि क्षति का आंकलन कर किसानों को मुआवजा दिया जायेगा.

यह भी पढ़ें-
भागलपुर : कैंप जेल से बाहर आये अर्जित शाश्वत चौबे

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन