बिहार : भाजपा की मानसिकता दलित विरोधी: शक्ति सिंह गोहिल
Updated at : 09 Apr 2018 7:54 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि भाजपा की मानसिकता दलित विरोधी है. वह झूठ व फरेब की राजनीति करती है.उसकी कोई विचारधारा नहीं है. एससी-एसटी एक्ट मामले में कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने झूठ बोला कि सर्वोच्च न्यायालय ने जो फैसला दिया उसमें केंद्र सरकार पार्टी नहीं थी. जबकि, सच्चाई […]
विज्ञापन
पटना : बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि भाजपा की मानसिकता दलित विरोधी है. वह झूठ व फरेब की राजनीति करती है.उसकी कोई विचारधारा नहीं है. एससी-एसटी एक्ट मामले में कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने झूठ बोला कि सर्वोच्च न्यायालय ने जो फैसला दिया उसमें केंद्र सरकार पार्टी नहीं थी.
जबकि, सच्चाई यह है कि केंद्र ने वर्ष 2015 में जो शपथपत्र दायर किया था उसमें बताया गया था कि इस कानून का दुरुपयोग हो रहा है. इसके खिलाफ कांग्रेस सोमवार को पूरे प्रदेश में धरना देगी. हालांकि देश भर में भी धरना का आयोजन किया गया है. सदाकत आश्रम में पहली बार पहुंचे नये कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा व जदयू डूबती नैया है.
कांग्रेस के विधायक वहां नहीं जायेंगे. उन्होंने कहा कि शीघ्र ही नये प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा होगी. राज्य को चार जोन में बांटकर चार सचिवों की नियुक्ति की जायेगी. वे 11 अप्रैल तक वह बिहार में रहेंगे. सोमवार को शिवहर से आमंत्रण यात्रा शुरू करेंगे. प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने कहा कि आठ चरणों में आमंत्रण यात्रा मई के पहले सप्ताह में खत्म होगी. नौ को शिवकहर, 10 को सीतामढ़ी व 11 को मुजफ्फरपुर में सभा होगी.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की शीघ्र होगी घोषणा
तेजस्वी मिले बिहार प्रभारी से : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सदाकत आश्रम पहुंच कर बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल से मिले. एक सवाल के जवाब में तेजस्वी ने कहा कि विधान परिषद चुनाव को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है. इससे पहले बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल का सदाकत आश्रम में भव्य अभिनंदन हुआ. इस अवसर पर डॉ मदन मोहन झा, अवधेश कुमार सिंह, अखिलेश सिंह आदि मौजूद थे.
जमीन पर बैठना पड़ा विधायकों को : सदाकत आश्रम के हॉल में आयोजित बैठक में अव्यवस्था को लेकर कुछ विधायकों को जमीन पर बैठना पड़ा. कुर्सियां लगी थीं लेकिन नेताओं ने कब्जा कर रखा था. जब बिहार प्रभारी को नजर पड़ी तो फौरन कुर्सी की व्यवस्था कर विधायकों को बैठाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




