बिहार में बोन मैरो बीमारी के लिए बिहार सरकार देगी 5 लाख रुपये तक का अनुदान : मंगल पांडेय

पटना : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने संकल्प लिया है कि पूरे देश में ऐसी स्वास्थ्य व्यवस्था डेवलप करेंगे की गरीबों का इलाज आसानी से हो सके, केंद्र सरकार ने घोषणा की है देश के 10 करोड़ लोगो को आयुष्मान योजना से जोड़ेंगे, गरीबों को हेल्थ […]
पटना : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने संकल्प लिया है कि पूरे देश में ऐसी स्वास्थ्य व्यवस्था डेवलप करेंगे की गरीबों का इलाज आसानी से हो सके, केंद्र सरकार ने घोषणा की है देश के 10 करोड़ लोगो को आयुष्मान योजना से जोड़ेंगे, गरीबों को हेल्थ इंश्यूरेंस का फायदा मिलेगा. उन्होंने कहा कि गरीब मरीजों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ने देंगे, मुख्यमंत्री चिकित्सा अनुदान कार्यक्रम वर्षों से चल रहा है, 16 प्रकार की बीमारियों के लिए राज्य सरकार 50 हजार से 5 लाख रुपये तक का अनुदान देती है.
उन्होंने मीडिया से कहा कि हमने बोन मैरो के लिए 5 लाख रुपये तक का अनुदान देना शुरू किया है, आगे सरकार की योजना है कि बिहार के गरीबों को डाइलिसिस के लिए खर्च नहीं लगेंगे 82 प्रतिशत लोगों को डाइलिसिस की सुविधा मुफ्त में दी जाएगी.उन्होंनेकहा कि यह भारत सरकार का फैसला है. मंगल पांडेय ने कहा कि समृद्ध भारत तभी हो सकता है जब भारत स्वस्थ होगा, स्वस्थ बिहार,समृद्ध बिहार यही संकल्प लेना है, बिहार को विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है तो टीएफआर को कम करना है और जल्द ही 2.2 और 2.4 तक टीएफआर लाना है .
उन्होंने टीबी जैसी बीमारी के बारे में बात करते हुए कहा कि भारत सरकार ने 2025 तक टीबी को खत्म करने का संकल्प लिया है,भारत सरकार इसको लेकर पैसा देने का काम कर रही है अब सरकार सूचना देनेवालों को 1000 रुपये इनाम देने की योजना बनाई है . उन्होंने कहा कि चिकित्सकों और कर्मियों से अपील है कि वे सरकार की सभी योजनाओं में बढ़ चढ़कर सहयोग करें, ताकिविश्वस्वास्थ्य संगठन और भारत सरकार के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके सिस्टम का एप्रोच पॉजिटिव होनी चाहिए.
यह भी पढ़ें-
DGP से भाजपा नेताओं की मुलाकात पर राजनीति तेज, बयानबाजी का दौर जारी, जानें किसने क्या कहा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




