पटना : शादी के दो साल बाद हुआ बच्चा तो मिलेगा पुरस्कार, लड़की पर 12 और लड़का होने पर मिलेंगे 10000
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : राज्य में जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए जनसंख्या स्थिरता कोष द्वारा प्रायोजित प्रेरणा योजना को लागू किया जायेगा. इसमें सही उम्र में शादी होने और शादी के दो साल बाद बच्चा पैदा होने पर पुरस्कार मिलेगा. राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक लोकेश कुमार सिंह ने सभी […]
विज्ञापन
पटना : राज्य में जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए जनसंख्या स्थिरता कोष द्वारा प्रायोजित प्रेरणा योजना को लागू किया जायेगा. इसमें सही उम्र में शादी होने और शादी के दो साल बाद बच्चा पैदा होने पर पुरस्कार मिलेगा.
राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक लोकेश कुमार सिंह ने सभी जिलाधिकारी और सिविल सर्जन को इस संबंध में पत्र भेजा है.
नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे चार के अनुसार राज्य में लड़कियों की शादी औसतन 17.2 वर्ष में हो रही है. 12 प्रतिशत महिलाएं 19 साल से पहले मां बन जाती हैं. राज्य में 44.4 प्रतिशत ऐसी महिलाएं हैं जिनके दो बच्चों के बीच का अंतराल तीन साल से कम है. उच्च प्रजनन दर का यह एक बड़ा कारण है. इसमें दंपती को पुरस्कृत किया जायेगा.
लड़की पर 12 और लड़का होने पर 10 हजार मिलेंगे
इसका लाभ पीपीएच सूची में शामिल लोगों को मिलेगा.साथ ही महिला की शादी 2014 के पहले की नहीं होनी चाहिए. लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि शादी के समय लड़की की उम्र 19 साल या उससे अधिक होने तथा शादी के कम-से-कम दो साल बाद बच्चा होने पर लड़की के जन्म लेने पर 12 व लड़का के जन्म लेने पर 10 हजार मिलेगा.
इसके अलावा पहले व दूसरे बच्चे के बीच कम से कम तीन साल का अंतराल होने तथा दंपती में किसी एक के द्वारा दूसरे बच्चे के जन्म के एक साल के भीतर बंध्याकरण या नसबंदी कराने पर दूसरा बच्चा लड़की होने पर सात व लड़का होने पर पांच हजार मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










