सीएम नीतीश ने शहीद मुजाहिद खान के परिजनों से मुलाकात की, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Mar 2018 4:27 PM

विज्ञापन

पटना :बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1, अण्णे मार्ग मुख्यमंत्री आवास पर भाेजपुर जिला में पीराे के रहने वाले सीआरपीएफ के शहीद कांस्टेबल वीर मुजाहिद खान के परिजनाें से मुलाकात की. सीआरपीएफ के 49वीं बटालियन के कांस्टेबल वीर मुजाहिद खान 12 फरवरी 2018 को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के करणनगर में हुए आतंकियाें से […]

विज्ञापन

पटना :बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1, अण्णे मार्ग मुख्यमंत्री आवास पर भाेजपुर जिला में पीराे के रहने वाले सीआरपीएफ के शहीद कांस्टेबल वीर मुजाहिद खान के परिजनाें से मुलाकात की. सीआरपीएफ के 49वीं बटालियन के कांस्टेबल वीर मुजाहिद खान 12 फरवरी 2018 को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के करणनगर में हुए आतंकियाें से मुठभेड़ में शहीद हुएथे.

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने शहीद कांस्टेबल वीर मुजाहिद खान के परिजनाें की यथा संभव मदद करने का निर्देश प्रधान सचिव गृह को दिया. इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं जदयू नेता अशोक कुमार चौधरी, प्रधान सचिव गृह आमिर सुबहानी, शहीद कांस्टेबल वीर मुजाहिद खान के परिजन उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन