बिहार : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले भारत में अमेरिका के राजदूत केनिथ जस्टर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Mar 2018 4:44 PM
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमारसे आज 1, अण्णे मार्ग स्थित कार्यालय कक्ष में, भारत में अमेरिका के राजदूत केनिथ जस्टर ने मुलाकात की. मुख्यमंत्री से भारत में अमेरिका के राजदूत केनिथ जस्टर की यह शिष्टाचार मुलाकात थी. केनिथ जस्टर के साथ कांसुलेट जेनरल क्रैग हॉल काउंसल फॉर पॉलिटिकल एंड इकॉनोमिक अफेयर्स प्रसेनजीत गुप्ताव […]
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमारसे आज 1, अण्णे मार्ग स्थित कार्यालय कक्ष में, भारत में अमेरिका के राजदूत केनिथ जस्टर ने मुलाकात की. मुख्यमंत्री से भारत में अमेरिका के राजदूत केनिथ जस्टर की यह शिष्टाचार मुलाकात थी. केनिथ जस्टर के साथ कांसुलेट जेनरल क्रैग हॉल काउंसल फॉर पॉलिटिकल एंड इकॉनोमिक अफेयर्स प्रसेनजीत गुप्ताव एडवाइजर ग्लोबल अफेयर सौरभ सेन भी मौजूद थे.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अमेरिकी राजदूत को बिहार में हो रहे विकास कार्यों, सात निश्चय योजना के बारे में विस्तृत रूप से बताया. अमेरिकी राजदूत ने बिहार में चल रहे विकास कार्यों की प्रशंसा की. अमेरिकी राजदूत ने मढ़ौरा डीजल लोकोमोटिव कारखाना के संदर्भ में भी चर्चा की. मुख्यमंत्री ने भारत में अमेरिका के राजदूत को चंपारण सत्याग्रह अंगवस्त्र एवं अशोक स्तंभ प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया.
अमेरिकी राजदूत ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उपहार भेंट किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










