बिहार : पहले रहा लिव इन में, फिर किसी और से कर ली शादी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : महिला थाना में एक महिला गुरुवार को पहुंची. उसने अपने ब्वायफ्रेंड सन्नी कुमार पर शादी का प्रलोभन देकर एक साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. महिला थाने ने उसके ब्वायफ्रेंड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. अब मामले की जांच की जा रही है. महिला थाना की थानाध्यक्ष विभा […]
विज्ञापन
पटना : महिला थाना में एक महिला गुरुवार को पहुंची. उसने अपने ब्वायफ्रेंड सन्नी कुमार पर शादी का प्रलोभन देकर एक साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. महिला थाने ने उसके ब्वायफ्रेंड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. अब मामले की जांच की जा रही है. महिला थाना की थानाध्यक्ष विभा कुमारी ने बताया कि मामले की जांच कर ली गयी है.
मामला दर्ज कर लिया गया है. ब्वायफ्रेंड को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. सूत्रों के मुताबिक महिला एक साल तक युवक के साथ लिव इन रिलेशन में रही है और शादीशुदा है.
पति से विवाद के बाद चल रहा है तलाक का केस : महिला अरवल की रहने वाली है और पांच साल का बेटा भी है. पति से विवाद हुआ और फिलहाल तलाक का केस चल रहा है.
निजी कंपनी में काम करने वाले युवक व बाढ़ निवासी सन्नी कुमार से प्रेम-प्रसंग चलने लगा. पटना में वह सन्नी के साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगी. युवक महिला को लगातार शादी करने का झांसा देता रहा, लेकिन हाल में ही उसने किसी और से शादी कर ली और महिला से मिलना-जुलना छोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










