बिहार उपचुनाव : राबड़ी देवी का दावा, तीनों सीटों पर महागठबंधन को मिलेगी जीत

पटना : बिहार उपचुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलोंने चुनाव प्रचारअभियान तेज कर दिया है. इसीकड़ीमें बिहार की पूर्व सीएम राबड़ीदेवी आज से उपचुनावको लेकर महागठबंधन केपक्ष में चुनावप्रचारकेलिए निकल पड़ी है. सोमवार कोराबड़ीदेवी जहानाबाद में चुनाव प्रचार करेंगी. चुनाव प्रचार से पहले राबड़ी देवी ने कहा की महागठबंधन की तीनों सीटों पर जीत होगी. […]
पटना : बिहार उपचुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलोंने चुनाव प्रचारअभियान तेज कर दिया है. इसीकड़ीमें बिहार की पूर्व सीएम राबड़ीदेवी आज से उपचुनावको लेकर महागठबंधन केपक्ष में चुनावप्रचारकेलिए निकल पड़ी है. सोमवार कोराबड़ीदेवी जहानाबाद में चुनाव प्रचार करेंगी. चुनाव प्रचार से पहले राबड़ी देवी ने कहा की महागठबंधन की तीनों सीटों पर जीत होगी. उन्होंने कहा कि यह पहला मौका नहीं है जब लालू की गैर मौजूदगी में हमलोग चुनाव लड़ रहे हैं. इससे पहले भी जब मैंमुख्यमंत्री थी और लालू जेल में थे तो हमलोगों ने पांचों सीट पर जीत हासिल की थी.
पूर्व सीएम राबड़ीदेवी ने कहा कि इस चुनाव में हम नहीं, बल्कि बिहार की जनता खुद प्रचार कर रही है और ये लड़ाई जनता की है न कि मेरी. उन्होंने मीसा भारती को मनी लांड्रिंग के मामले मेंजमानत मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमें शुरू से ही न्यायालय पर भरोसा था और आगे भी रहेगा.
वहीं,राज्यसभा को लेकर उठ रही दावेदारी पर राबड़ी देवी ने कहा कि उपचुनाव के बाद हमलोग बैठेंगे और सीटों के बंटवारे पर विचार करेंगे. मालूम हो कि बिहार में लोकसभा की एक और विधानसभा की दो सीटों के लिये ग्यारह मार्च उपचुनाव होने हैं. इस उपचुनाव में सरकार के साथ-साथ विपक्ष का साख भी दाव पर लगा है. विशेषकर जीतन राम मांझी के महागठबंधन में शामिल होने के बाद से जहानाबाद विधानसभा सीट पर सबकी निगाहें जा टिकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




