बिहार में आज छाये रहेंगे बादल, तापमान में आयेगी गिरावट, कुछ जगहों पर बारिश की संभावना

Published at :05 Mar 2018 9:47 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में आज छाये रहेंगे बादल, तापमान में आयेगी गिरावट, कुछ जगहों पर बारिश की संभावना

पटना : पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज राजधानी समेत पूरे राज्यभर में मौसम के तापमान में गिरावट रहेगी. आसमान में बादल छाया रहेगा. इससे तापमान में गिरावट आयेगी. साथ ही राज्य के कुछ जगहों पर हल्की बारिश व गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना है. साथ ही बताया गया है कि चार एमएम तक […]

विज्ञापन

पटना : पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज राजधानी समेत पूरे राज्यभर में मौसम के तापमान में गिरावट रहेगी. आसमान में बादल छाया रहेगा. इससे तापमान में गिरावट आयेगी. साथ ही राज्य के कुछ जगहों पर हल्की बारिश व गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना है. साथ ही बताया गया है कि चार एमएम तक बारिश हो सकती है.

मौसम केंद्र के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर पड़ने के कारण तापमान में सोमवार को गिरावट रहेगी. इस दौरान 26 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा चलने की संभावना जतायी गयी है. वहीं, मंगलवार से मौसम सामान्य रहने की संभावना है. हालांकि, मंगलवार को भी 26 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा चलने की संभावना जतायी गयी है. अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना जतायी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन