बिहार : ‘सीबीआई, ईडी व आईटी का डर सता रहा है तेजस्वी को’ : संजय सिंह
Updated at : 24 Feb 2018 7:50 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव को सीबीआई, ईडी और आईटी का डर सताने लगा है. उनको गरीबों की आह से डरना चाहिए. उन पर सीबीआई, ईडी और आईटी का साया लगातार मंडरा रहा है. अपने अपराधों की सजा को लेकर डरे […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव को सीबीआई, ईडी और आईटी का डर सताने लगा है. उनको गरीबों की आह से डरना चाहिए. उन पर सीबीआई, ईडी और आईटी का साया लगातार मंडरा रहा है. अपने अपराधों की सजा को लेकर डरे हैं.
अब वह जो बोल रहे हैं, वह कोरा झूठ है. जदयू प्रवक्ता ने कहा कि सच बयान करने का तेजस्वी प्रसाद यादव को साहस नहीं है. फोन टैपिंग से लेकर दूसरी साजिशों का आरोप वैसे ही झूठा है, जैसे किसी का यह कहना कि आपके पिता जी बेदाग हैं. लालू सरकार में 1990 से 2005 तक पूरे बिहार में अपराध का बोलबाला था. जिनके शासनकाल में आम जनता घर से निकलने में डरती थी. उस समय के शासन में अपहरण आम बात थी.
हत्या और लूट तो जैसे रोजमर्रे की बात थी. उस शासन के युवराज को किस बात का भय है. तेजस्वी अपनी यात्रा के दौरान लोगों को यह सच बताएं कि आपके पास कितनी बेनामी संपत्ति है. यह भी बताएं कि उनके पिता लालू प्रसाद एक सजायाफ्ता व्यक्ति हैं. तेजस्वी जनता के बीच में जाकर घड़ियाली आंसू नहीं बहाएं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




