ePaper

चप्पल पहन ही कर देनी होगी मैट्रिक की परीक्षा, ...जानें क्यों ?

Updated at : 18 Feb 2018 7:56 PM (IST)
विज्ञापन
चप्पल पहन ही कर देनी होगी मैट्रिक की परीक्षा, ...जानें क्यों ?

पटना : अगर आप जूता-मोजा पहन कर मैट्रिक की परीक्षा देने जाते हैं, तो आपको परीक्षा हॉल से बाहर किया जा सकता है. मैट्रिक की परीक्षा में नकल पर नकेल के लिए जूता-मोजा पहन कर आने की इजाजत नहीं दी गयी है. परीक्षार्थी चप्पल पहन कर ही परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश कर सकेंगे. बिहार […]

विज्ञापन

पटना : अगर आप जूता-मोजा पहन कर मैट्रिक की परीक्षा देने जाते हैं, तो आपको परीक्षा हॉल से बाहर किया जा सकता है. मैट्रिक की परीक्षा में नकल पर नकेल के लिए जूता-मोजा पहन कर आने की इजाजत नहीं दी गयी है. परीक्षार्थी चप्पल पहन कर ही परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश कर सकेंगे. बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि राज्य आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में जूता-मोजा नहीं पहन कर आने का निर्देश दिया जाता रहा है. अत: इस वर्ष से में भी इसे लागू करने का निर्णय किया गया है. इस संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी, केंद्राधीक्षक, परीक्षार्थी, अभिभावकों के लिए निर्देश जारी कर दिया गया है. साथ ही पिछले साल की जारी बाध्यताएं भी इस साल जारी रहेंगी.

परीक्षा के लिए राजधानी समेत राज्य भर में कुल 1426 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. 21 से 28 फरवरी तक चलनेवाली परीक्षा दो पालियों में होंगी. इसमें राज्य भर के लगभग 17.70 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे. इनमें पटना जिले के लगभग 82.50 हजार परीक्षार्थियों के लिए 74 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं.

हर जिले में होंगे पांच मॉडल केंद्र

मैट्रिक परीक्षा में भी राज्य के सभी जिलों में पांच-पांच मॉडल परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. ये केंद्र छात्राओं के लिए बनाये गये हैं, जहां महिला केंद्राधीक्षक के अलावा सभी वीक्षक, दंडाधिकारी, पदाधिकारी, परीक्षाकर्मी व पुलिसकर्मी भी महिलाएं ही होंगी. इसके लिए केंद्रों पर विशेष व्यवस्था भी की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन