ePaper

बिहार : ....जब 98 की उम्र में पीजी करने वाले को सीएम नीतीश कुमार ने किया सम्मानित

Updated at : 07 Feb 2018 7:57 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : ....जब 98 की उम्र में पीजी करने वाले को सीएम नीतीश कुमार ने किया सम्मानित

पटना : 98 वर्ष की उम्र में अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले राजकुमार वैश्य को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके घर जाकर सम्मानित किया. मुख्यमंत्री मंगलवार को राजेंद्र नगर स्थित राम जानकी इनक्लेव के फ्लैट नंबर- 302 में पहुंचे और श्री वैश्य को अंगवस्त्र व पुस्तक भेंट की. यह अंगवस्त्र महात्मा गांधी के […]

विज्ञापन
पटना : 98 वर्ष की उम्र में अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले राजकुमार वैश्य को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके घर जाकर सम्मानित किया. मुख्यमंत्री मंगलवार को राजेंद्र नगर स्थित राम जानकी इनक्लेव के फ्लैट नंबर- 302 में पहुंचे और श्री वैश्य को अंगवस्त्र व पुस्तक भेंट की. यह अंगवस्त्र महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष और पुस्तक गुरु गोविन्द सिंह जी महाराज के 350वें प्रकाश पर्व से संबंधित है.
राजकुमार वैश्य वर्ष 2017 में नालंदा ओपन युनिवर्सिटी से स्नातकोत्तर की परीक्षा पास की है. उनके बेटे प्रो संतोष कुमार एनआईटी, पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्राध्यापक रह चुके हैं. मुख्यमंत्री ने राजकुमार वैश्य से कहा कि बहुत दिनों से आपसे मिलने की इच्छा थी और चार फरवरी को एनआईटी के एलुमनी मीट में प्रो संतोष कुमार से मुलाकात होने के बाद आने का कार्यक्रम बना.
मुख्यमंत्री से मुलाकात में श्री वैश्य ने 98 वर्ष की उम्र में पढ़ाई करने के दो कारण बताये. कहा कि घर में पढ़ाई का माहौल और पढ़ने का शौक होने के कारण इस उम्र में मैंने अर्थशास्त्र से पीजी की परीक्षा पास की. आने वाली पीढ़ी को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिए इस उम्र में पढ़ाई करने का संकल्प लिया. श्री वैश्य ने मुख्यमंत्री से कहा, मैं एक पुस्तक भी लिख रहा हूं, जिसे जल्द ही आपको भेंट करूंगा. इस अवसर मुख्यमंत्री के साथ उनके घर के बच्चों ने सेल्फी भी ली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन