ePaper

शरद यादव पर भड़के सुशील मोदी, लालू से मुलाकात पर जताया कड़ा एतराज, पढ़ें

Updated at : 06 Feb 2018 12:33 PM (IST)
विज्ञापन
शरद यादव पर भड़के सुशील मोदी, लालू से मुलाकात पर जताया कड़ा एतराज, पढ़ें

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी जदयू के बागी नेता शरद यादव पर अचानक भड़क उठे हैं. सुशील मोदी ने शरद यादव से राजनीतिक शिष्टाचार के बारे में सवाल पूछा है और बहुत सारी बातें कही है. चारा घोटाला मामले में रांची के होटवार जेल में बंद लालू यादव से शरद यादव की […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी जदयू के बागी नेता शरद यादव पर अचानक भड़क उठे हैं. सुशील मोदी ने शरद यादव से राजनीतिक शिष्टाचार के बारे में सवाल पूछा है और बहुत सारी बातें कही है. चारा घोटाला मामले में रांची के होटवार जेल में बंद लालू यादव से शरद यादव की मुलाकात ने बिहार में सियासी पारा गर्म कर दिया है. शरद यादव की इस मुलाकात को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. सुशील मोदी ने भी शरद यादव से सवाल पूछा है.

शरद यादव की लालू से मुलाकात पर कड़ा एतराज जताते हुए सुशील मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद लालू प्रसाद यादव से जेल के अंदर मिलना कहां का शिष्टाचार है? मोदी ने कहा कि चाहे वह 1000 करोड़ रुपये के चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव हो या फिर नाबालिग से बलात्कार के मामले में जेल में बंदराजद विधायक राज बल्लभ यादव, ऐसे लोगों से अगर कोई जेल में जाकर मुलाकात करता है, तो वह व्यक्ति या तो इनके अापराधिक आचरण का समर्थन करता है या अदालत के फैसले का अपमान करता है.

सुशील मोदी यही नहीं रुके उन्होंने शरद यादव की मुलाकात पर आगे कहा कि शरद यादव को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का साथ देना चाहिए, जो भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे पर जीरो टॉलरेंस के साथ काम कर रहे हैं. नीतीश कुमार का समर्थन करने की जगह शरद यादव जदयू से बागी होकर लालू यादव के पास हाजिरी लगा रहे हैं और अपनी वफादारी साबित करने में लगे हैं. सुशील मोदी ने इशारों-इशारों में लालू के जेल से कार्यकर्ताओं को दिये जा रहे संदेश पर हमला बोलते हुए कहा कि लालू यादव जेल के अंदर रहते हुए बिहार में अराजकता फैलाना चाहते हैं.

वहीं, दूसरी ओर राजनीतिक हलकों में यह चर्चा है कि शरद यादव राज्यसभा में दोबारा लालू के कंधे पर सवार होकर इंट्री करना चाहते हैं. जदयू से बागी हो जाने के बाद शरद यादव की राज्यसभा सदस्यता रद्द हो गयी है और उनके पास अब कोई काम नहीं बचा है. शरद यादव लालू के साथ मिलकर आगामी राज्यसभा चुनाव में जीतना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने लालू से मुलाकात की और अब राज्यसभा पहुंचने की जुगत में लगे हुए हैं. शरद यादव राज्यसभा जाने के लिए लालू का समर्थन चाहते हैं.

यह भी पढ़ें-

अनंत सिंह पर रामजन्म यादव की हत्या कराने की प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन