जानिए मंगलवार को कितना रहा बिहार का तापमान और बुधवार के बारे क्‍या कहता है मौसम विभाग

Published at :16 Jan 2018 11:27 PM (IST)
विज्ञापन
जानिए मंगलवार को कितना रहा बिहार का तापमान और बुधवार के बारे क्‍या कहता है मौसम विभाग

पटना : ​बिहार के भागलपुर जिले का न्यूनतम तापमान आज सबसे कम 5.9 सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सुबह के दौरान घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है. पटना स्थित मौसम विभाग के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार […]

विज्ञापन
पटना : ​बिहार के भागलपुर जिले का न्यूनतम तापमान आज सबसे कम 5.9 सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सुबह के दौरान घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है. पटना स्थित मौसम विभाग के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बिहार के भागलपुर जिला में आज का न्यूनतम तापमान 5.9 सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम है. पटना में दिन ठंड भरा रहा, जबकि भागलपुर में कड़ाके की ठंड महसूस की गयी.
पटना, गया और पूर्णिया में आज का न्यूनतम तापमान क्रमश: 07.7, 06.6 और 06.3 डिग्री सेल्सियस रहा . पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया में अधिकतम तापमान आज क्रमश: 17.0, 23.6, 13.8 और 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अगले 24 घंटे के दौरान पटना में सुबह घना कोहरा छाए रहने और बाद में आसमान सामान्य तौर पर साफ रहने का अनुमान जताया है. इसके अलावा गया जिले में सुबह में कोहरा अथवा धुंध छाए रहने और बाद में आसमान साफ रहने तथा भागलपुर एवं पूर्णियां में घना अथवा बहुत घना कोहरा के छाए रहने के साथ ठंड भरा दिन रहने का अनुमान जताया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन