ePaper

कुशवाहा ने सभी दलों से मानव श्रृंखलाओं में शामिल होने की अपील की

Updated at : 16 Jan 2018 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
कुशवाहा ने सभी दलों से मानव श्रृंखलाओं में शामिल होने की अपील की

पटना: केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने आज सभी दलों से आगामी 21 जनवरी को दहेज प्रथा और बाल विवाह के खिलाफ लोगों को जागरूक करने और 30 जनवरी को शिक्षा क्षेत्र में सुधार के लिये प्रस्तावित मानव श्रृंखला में शामिल होने की अपील की. […]

विज्ञापन

पटना: केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने आज सभी दलों से आगामी 21 जनवरी को दहेज प्रथा और बाल विवाह के खिलाफ लोगों को जागरूक करने और 30 जनवरी को शिक्षा क्षेत्र में सुधार के लिये प्रस्तावित मानव श्रृंखला में शामिल होने की अपील की.

उल्लेखनीय है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गत 2 अक्तूबर को गांधी जयंती के अवसर पर दहेज प्रथा और बाल विवाह के खिलाफ अभियान छेड़ते हुए इसको लेकर लोगों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए आगामी 21 जनवरी को मानव श्रृंखला बनाने की अपील की थी. कुशवाहा ने आज पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने आज सभी विपक्षी दलों से आगामी 21 जनवरी को दहेज प्रथा और बाल विवाह के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए प्रस्तावित मानव श्रृंखला और आगामी 30 जनवरी को शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए उनकी पार्टी की प्रस्तावित मानव श्रृंखला में शामिल होने की अपील की. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी रालोसपा द्वारा आगामी 30 जनवरी को प्रत्येक पंचायत में स्कूल के बाहर एक मानव श्रृंखला बनाया जाना प्रस्तावित है.

ये भी पढ़ें…हम पटना से शासन नहीं चलाते, जनता के बीच जाकर उनकी परेशानियों को समझते हैं : नीतीश

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन