ePaper

मगध एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, ट्रेन छोड़ खेतों में कूद पड़े यात्री, देखें वीडियो

Updated at : 15 Jan 2018 4:20 PM (IST)
विज्ञापन
मगध एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, ट्रेन छोड़ खेतों में कूद पड़े यात्री, देखें वीडियो

पटना : नयी दिल्ली से इस्लामपुर जा रही मगध एक्सप्रेस के इंजन में आग लगने से अफरातफरी मच गयी. आनन-फानन में ड्राइवर ने ट्रेन रोक दी. इसके बाद करीब पांच घंटे की देरी से चल रही मगध एक्सप्रेस के अचानक रूक जाने से यात्रियों के बीच खलबली मच गयी. जानकारी के मुताबिक, नयी दिल्ली से […]

विज्ञापन

पटना : नयी दिल्ली से इस्लामपुर जा रही मगध एक्सप्रेस के इंजन में आग लगने से अफरातफरी मच गयी. आनन-फानन में ड्राइवर ने ट्रेन रोक दी. इसके बाद करीब पांच घंटे की देरी से चल रही मगध एक्सप्रेस के अचानक रूक जाने से यात्रियों के बीच खलबली मच गयी.

जानकारी के मुताबिक, नयी दिल्ली से इस्लामपुर जा रही 12402 डाउन मगध एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से चल कर करीब ढाई बजे डुमरांव पहुंची. यहां से ट्रेन के खुलने के बाद टुड़ीगंज के पहले ही इंजन में आग लग जाने से ड्राइवर ने ट्रेन को रोक दिया. करीब पांच घंटे की देरी से चल रही मगध एक्सप्रेस के अचानक रूक जाने से यात्रियों के बीच खलबली मच गयी. इंजन में आग लगने की सूचना के बाद यात्री ट्रेन से उतर कर पास के खेतों में आ गये. यात्रियों के बीच अफरातफरी का माहौल बना रहा. वहीं, किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है. हालांकि, आग पर तुरंत काबू पा लिया गया. इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन