”बेघर” हैं बिहार के ”राइफलधारी” स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय

पटना : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अपनी संपत्ति की घोषणा कर दी है. उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है. साथ ही ब्योरे में उन्होंने बताया है कि उनके पास एक रायफल है. वह एक सफारी गाड़ी के भी मालिक हैं, जिसकी कीमत 8.80 लाख है. पांडेय के पास नकद 48,500 रुपये […]
पटना : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अपनी संपत्ति की घोषणा कर दी है. उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है. साथ ही ब्योरे में उन्होंने बताया है कि उनके पास एक रायफल है. वह एक सफारी गाड़ी के भी मालिक हैं, जिसकी कीमत 8.80 लाख है. पांडेय के पास नकद 48,500 रुपये है. वहीं, उनकी पत्नी के पास 39 हजार और बेटे के पास 33 हजार नकद रुपये हैं. पांडेय से अमीर उनकी पत्नी हैं. उनकी पत्नी एक व्यावसायिक फार्म में पचास फीसदी की हिस्सेदार भी हैं.
मंगल पांडेय का बैंक में 9.86 लाख, पत्नी का 17.64 लाख तथा बेटे के नाम 1.90 लाख है. मंत्री ने सात लाख व पत्नी ने साढ़े चार लाख का निवेश कर रखा है. पांडेय के पास 110 ग्राम सोने की ज्वेलरी है, जिसकी कीमत 3.30 लाख है. पत्नी के पास 470 ग्राम सोने का आभूषण है, जिसकी कीमत 13.50 लाख है. इनके पास 2.63 लाख की चांदी की भी जेवरात हैं. बेटे के पास 4.50 लाख की ज्वेलरी है. पांडेय ने 21 लाख का एफडी कर रखा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










