बिहार : सूचना नहीं होगी लीक, पुलिस को मिलने लगे डिजिटल वायरलेस सेट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Jan 2018 6:14 AM (IST)
विज्ञापन

राजेश कुमार सिंह पटना : पुराने वायरलेस सेट को बिहार पुलिस ने बदलने का निर्णय काफी पहले लिया था. इसके तहत पहले चरण में पटना और नालंदा पुलिस को डिजिटल वायरलेस सेट से लैस कर दिया गया है. मुख्यमंत्री और राज्यपाल की सुरक्षा में लगी टीम को भी सेट उपलब्ध कराया गया है. इसके अलावा […]
विज्ञापन
राजेश कुमार सिंह
पटना : पुराने वायरलेस सेट को बिहार पुलिस ने बदलने का निर्णय काफी पहले लिया था. इसके तहत पहले चरण में पटना और नालंदा पुलिस को डिजिटल वायरलेस सेट से लैस कर दिया गया है. मुख्यमंत्री और राज्यपाल की सुरक्षा में लगी टीम को भी सेट उपलब्ध कराया गया है. इसके अलावा तमाम वीवीआईपी के सुरक्षाकर्मियों को भी डिजिटल सेट मुहैया कराया गया है. इसका फायदा यह है कि वायरलेस से भेजी जाने वाली सूचना लीक नहीं होगी और आवाज भी साफ आयेगी.
ये होंगे फायदे
अब पूरी व्यवस्था कंप्यूटराज्ड हो जायेगी. बातचीत का पूरा काम कंप्यूटर के माध्यम से होगा. मोबाइल के तर्ज पर बातचीत हो पायेगी. वायरलेस का रेंज पहले से और बेहतर होगा. बातचीत को हैक करना आसान नहीं होगा, डिजिटल प्रणाली से सेटों की क्षमता बढ़ जायेगी. आवाज, कनेक्टिविटी को लेकर समस्या नहीं आयेगी.
ये आती हैं समस्याएं
वर्तमान में पुलिस एनालॉग वायरलेस सेट का उपयोग करती है. यह प्रणाली काफी पुरानी हो गयी है. इस प्रणाली के सेट अब बमुश्किल मिलते हैं. आने वाले समय में यह मिलना भी बंद हो जायेगा. पुराने वायरलेस सेट की फ्रीक्वेंसी सेट कर कोई भी आवाज सुन सकता था. इससे सुरक्षा को लेकर खतरा होता था.
धीरे-धीरे सभी जिलों में नये सेट दिये जायेंगे
अब तक एनालॉग प्रणाली से चलने वाले वायरलेस सेट होते थे. पटना और नालंदा को छोड़ दें तो शेष जिलों में अब भी पुराने सेट से ही व्यवस्थाएं संभाली जा रही हैं. परंतु जल्दी ही सभी जिलों को नये सेट उपलब्ध करा दिये जायेंगे. पुलिस की योजना के अनुसार पांच चरणों में बिहार पुलिस को डिजिटल वायरलेस सेट देना है. पहले चरण में पटना और नालंदा को रखा गया था. इन जिलों में नये सेट दे दिये गये हैं. दूसरे चरण में भागलपुर परिक्षेत्र के थानों को लिया जाना है.
इसी तरह धीरे-धीरे सभी जिलों में नये सेट दिये जायेंगे. सूत्र बताते हैं कि गृह विभाग ने इसके लिए करीब 11 करोड़ रुपये जारी किये थे. पुलिस आधुनिकीकरण के तहत केंद्र सरकार ने भी मदद की है. विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सभी वीवीआईपी की सुरक्षा में लगे कर्मचारियों को नया सेट दे दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










