बिहार : राहुल गांधी की तस्वीर के साथ कांग्रेस के लिए अशोक चौधरी ने किया ट्वीट, कही यह बात

Updated at : 28 Dec 2017 3:00 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : राहुल गांधी की तस्वीर के साथ कांग्रेस के लिए अशोक चौधरी ने किया ट्वीट, कही यह बात

पटना : हाल के दिनों पार्टी से अलग-थलग चल रहे बिहार के पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक चौधरी एक बार फिर अपनी ही पार्टी के गुणगान में लग गये हैं. जी हां, अध्यक्ष पद से हटाये जाने के बाद अशोक चौधरी ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ कई बड़े बयान दिये और मीडिया के सामने […]

विज्ञापन

पटना : हाल के दिनों पार्टी से अलग-थलग चल रहे बिहार के पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक चौधरी एक बार फिर अपनी ही पार्टी के गुणगान में लग गये हैं. जी हां, अध्यक्ष पद से हटाये जाने के बाद अशोक चौधरी ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ कई बड़े बयान दिये और मीडिया के सामने आंसू भी बहाए. अशोक चौधरी ने यहां तक कहा कि उन्हें यह पता नहीं चल रहा है कि पार्टी उन्हें किस गुनाह की सजा दे रही है. उन्होंने तन मन और धन से पार्टी की सेवा कि और उसके बाद उनकी वफादारी पर सवाल उठाये जा रहे हैं. बिहार की राजनीति में महागठबंधन टूटने के बाद यह कयास लगाये जा रहे थे कि कांग्रेस का अशोक चौधरी गुट नीतीश कुमार के संपर्क में है और वह बहुत जल्द जदयू ज्वाइन कर सकता है, लेकिन अशोक चौधरी के आज के ट्वीट ने यह जता दिया है कि वह अपनी पार्टी को छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं.

https://twitter.com/AshokChoudhaary/status/946237575328546816?ref_src=twsrc%5Etfw

कांग्रेस पार्टी आज अपना 133वां स्थापना दिवस मना रही है. इस मौके पर पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी कार्यालय में नेताओं को संबोधित कर रहे हैं. राहुल गांधी पार्टी नेताओं से पार्टी के इतिहास के बारे में चर्चा करते हुए उन्हें हर फ्रंट पर आगे आकर खेलने की सलाह दे रहे हैं. राहुल गांधी ने पार्टी मुख्यालय पर सुबह में झंडा फहराया और उसके बाद पार्टी नेताओं को संबोधित कर रहे हैं.

उधर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने ट्वीट कर पार्टी को शुभकामना देते हुए कहा है कि देश की सबसे विश्वस्त भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के 133वें स्थापना दिवस 28 दिसंबर को कांग्रेस परिवार एवं समस्त देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं. एकता-अखंडता-समानता एवं सेवा के साथ निरंतर विकास हमारी प्रस्तावना है. जय भारत, जय कांग्रेस. डॉ. अशोक चौधरी का यह ट्वीट कांग्रेस में उनके विरोधियों को असहज कर सकता है, जिनका यह मानना है कि कांग्रेस में कुछ दिनों के मेहमान हैं अशोक चौधरी.

यह भी पढ़ें-
लालू जेल में गुजर रहे एक-एक पल को शब्दों में पीरो रहे हैं, राबड़ी उन्हें सुगंधित अरवा चावल पठा रही हैं

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन