जानें, झारखंड-बिहार के मौसम का हाल

Published at :24 Dec 2017 7:24 AM (IST)
विज्ञापन
जानें, झारखंड-बिहार के मौसम का हाल

पटना/रांची : पछुआकी बढ़ी रफ्तार के कारण पिछले 24 घंटे में तापमान एक डिग्री नीचे रिकार्ड किया गया है. वहीं नमी अधिक होने के कारण प्रदेश के पूर्वी इलाकों में कोहरा बढ़ा है. मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वी बिहार में घने कोहरे को लेकर अलर्ट भी जारी किया है. फारबिसगंज, भागलपुर और पूर्णिया की विजिबिलिटी […]

विज्ञापन

पटना/रांची : पछुआकी बढ़ी रफ्तार के कारण पिछले 24 घंटे में तापमान एक डिग्री नीचे रिकार्ड किया गया है. वहीं नमी अधिक होने के कारण प्रदेश के पूर्वी इलाकों में कोहरा बढ़ा है. मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वी बिहार में घने कोहरे को लेकर अलर्ट भी जारी किया है. फारबिसगंज, भागलपुर और पूर्णिया की विजिबिलिटी की बात करें तो यह 500 मीटर पर पहुंच चुकी है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने जानकारी दी है कि शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर 25 डिग्री और न्यूनतम 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. पंजाब से यूपी होते हुए बिहार में ठंडी हवाएं लगातार आ रही हैं. शाम में भी पछुआ हवा की रफ्तार पांच किलोमीटर प्रतिघंटे रही जिस कारण रात में अधिक ठंड महसूस हो रही है. पश्चिमी विक्षोभ का असर बिहार में 25 दिसंबर के बाद दिखने की संभावना व्यक्त की गयी है. इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री नीचे जाने की संभावना है.

अब बात झारखंड की तो यहां ठंड का असर तो है लेकिन वह सामान्य है. ठंड में इजाफा होता नहीं दिख रहा है. रविवार को भी राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में सूर्य अपनी किरणें बिखेरेगा. सुबह सात बजे राजधानी रांची का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. यहां हवा न के बराबर चल रही है जिससे सूर्य की किरणें लोगों को दोपहर में थोड़ी राहत दे रहा है.

एक नजर प्रमुख शहरों के तापमान पर

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
Ranchi2410
Jamshedpur2712
Deoghar2412
Dhanbad2611
Patna2512
Muzaffarpur2512
Bhagalpur2512
Gaya2609
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन